Hindi

ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े हीरे, दूसरे नंबर का बोत्सवाना में मिला

Hindi

बोत्सवाना में मिला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा हाल ही में अफ्रीका के बोत्सवाना में मिला है। कनाडा की कंपनी के खदान में यह 2,492 कैरेट का कच्चा हीरा मिला है।   

Image credits: X-Typical African
Hindi

1- कुल्लिनान हीरा

3,106 कैरेट का कुल्लिनान हीरा दुनिया का बड़ा हीरा था। इसे 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इसे काटकर नौ अलग-अलग हीरे तरासे गए। इनमें से कई ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स में हैं।

Image credits: X-African
Hindi

2- बोत्सवाना में मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा

बोत्सवाना में 2,492 कैरेट का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। यह बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन से लगभग 500 किमी उत्तर में स्थित कारोवे खदान में पाया गया।

Image credits: X-Mr.Facts&Data
Hindi

3. लुई वुइटन सेवेलो डायमंड

1,758 कैरेट का लुई वुइटन सेवेलो डायमंड तीसरे नंबर पर है। यह 2019 में बोत्सवाना के करोवे खदान में मिला था।

Image credits: X-Monsieur Ponto
Hindi

4. कारोवे हीरा

बोत्सवाना के कारोवे में 2021 में 1,174.76 कैरेट का हीरा खोजा गया था। इसे लुकारा नाम की कंपनी के खान से निकाला गया था। 

Image credits: X-@OgunTV
Hindi

5. लेसेडी ला रोना

लेसेडी ला रोना 1109 कैरेट का हीरा था। इसे नवंबर 2015 में बोत्सवाना के कारोवे खदान से खोजा गया था। इसे काटने में 18 महीने लगे। कटिंग के बाद सबसे बड़ा टुकड़ा 302.37 कैरेट का था।

Image credits: X-History_of_Geology
Hindi

6. ज्वानेंग हीरा

जून 2021 में बोत्सवाना के ज्वानेंग के खदान से 1098 कैरेट का हीरा खोजा गया था। यह खदान देबस्वाना-डी बीयर्स और बोत्सवाना सरकार के बीच 50-50 की साझेदारी से चल रहा था।

Image credits: X-Honourable Media Africa
Hindi

7. 1080 कैरेट का हीरा

2015 में लुकारा कंपनी को बोत्सवाना के कारोवे की खान में 1080 कैरेट का हीरा मिला था। बता दें कि बोत्सवाना दुनिया के सबसे बड़े हीरा उत्पादक देशों में से एक है। 

Image credits: X-Jennifer Tilly
Hindi

8. 998 कैरेट का हीरा

नवंबर 2020 में कनाडाई कंपनी लुकारा डायमंड कॉर्प ने बोत्सवाना के कारोवे खदान में 998 कैरेट का हीरा बरामद किया था।

Image credits: X- Office of the President Republic of Botswana
Hindi

9. एक्सेलसियर, 995 कैरेट

एक्सेलसियर नाम का हीरा 995.20 कैरेट का था। इसे 1893 में दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था। इसे 21 टुकड़ों में काटा गया था।

Image credits: X-Today in History
Hindi

10. सिएरा लियोन का सितारा

1972 में सिएरा लियोन के कोइदु जिले में 968.90 कैरेट का सिएरा लियोन का सितारा हीरा मिला था। इसे हैरी विंस्टन ने 2.3 मिलियन डॉलर खरीदा और इसे 17 छोटे हीरों में काट दिया।

Image Credits: X-S T E R L I N G