Hindi

दुनिया का सबसे बड़ा देश है रूस, जानें इसके बारे में 10 रोचक बातें

Hindi

1- 17 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला है रूस

जमीन के मामले में रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 17 मिलियन वर्ग किलोमीटर से ज्यादा है। यह उत्तर में ठंडे आर्कटिक टुंड्रा से लेकर दक्षिण में काला सागर तक फैला है।

Image credits: Freepik
Hindi

2- 1991 में हुआ था रूसी संघ का गठन

सोवियत संघ के पतन के बाद 1991 में रूसी संघ का गठन किया गया था। एक समय सोवियत संघ महाशक्ति था। अमेरिका के साथ उसका कोल्ड वार चला था।

Image credits: Freepik
Hindi

3- रूस का सबसे गर्म शहर है मॉस्को

मॉस्को रूस का सबसे गर्म शहर है। यहां गर्मियों में अधिकतम तापमान 30°C से अधिक पहुंच जाता है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान -8°C तक गिर जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

4. रूबल है रूस की मुद्रा

रूस की मुद्रा रूबल 1704 से प्रचलन में है। यह सबसे पुरानी राष्ट्रीय मुद्रा है। इसका नाम रूसी शब्द "स्लाइस" से लिया गया है। शुरुआती सिक्के चांदी की सिल्लियों से काटे जाते थे।

Image credits: Freepik
Hindi

5. रूस के लोगों को खूब पसंद है वोदका

रूस के लोगों को वोदका बहुत पसंद है। यहां दुनिया में सबसे अधिक वोदका पी जाती है। औसतन हर महीने प्रति व्यक्ति 17 शॉट वोदका पीता है।

Image credits: Freepik
Hindi

6. सबसे गहरी और सबसे पुरानी झील है बैकाल

रूस के साइबेरिया में स्थित बैकाल झील पृथ्वी की सबसे गहरी और सबसे पुरानी झील है। इसकी गहराई 1,700 मीटर है। यह 25 मिलियन वर्षों से अस्तित्व में है। 

Image credits: X- OThingstodo
Hindi

7. रूस में 54% हैं महिलाएं

रूस की आबादी में 54% महिलाएं हैं। यह असमानता द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी है। उस समय 25 मिलियन रूसी सैनिकों की मौत हुई थी।

Image credits: Freepik
Hindi

8. बेहद सफल है रूस का स्पेस प्रोग्राम

रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम दुनिया के सबसे सफल कार्यक्रमों में से एक है। इसने सौर मंडल का पता लगाया है। रूस ने 12 अप्रैल 1961 को पहला इंसान अंतरिक्ष में भेजा था।

Image credits: Freepik
Hindi

9. रूस का 77% हिस्सा है साइबेरिया

साइबेरिया रूस का 77% हिस्सा है। यहां हिम तेंदुआ, अमूर बाघ और दुर्लभ मैनुल बिल्ली जैसी अनोखी प्रजातियां पाई जाती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

10. रूस में है दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन

रूस की ट्रांस-साइबेरियन रेलवे दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन है। 9,288km लंबी यह रेलवे लाइन मॉस्को को व्लादिवोस्तोक से जोड़ती है।

Image Credits: Freepik