World news

100 अरब का आलीशान बंगला, 3 CR की घड़ी, 71 साल के Putin के लग्जरी शौक

Image credits: Facebook

लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे शौक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उम्र 71 साल है। हालांकि, फैशन में युवाओं से भी ज्यादा हिट रहते हैं। उनके शौक महंगे हैं और बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

Image credits: Getty

पुतिन के जैकेट की कीमत

ब्लादिमीर पुतिन को डिजाइनर कपड़ो का काफी शौक है। कभी भी वे अपने कपड़ों से समझौता नहीं करते हैं। एक बार उन्होंने लोरो पियाना जैकेट पहनी, जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताई गई।

Image credits: X twitter

पुतिन के सूट कितने महंगे

रिपोर्टस के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति के पास इटैलियन डिजाइनर किटोन, रोल-नेक जंपर जैसे महंगे कपड़े हैं, जिनकी कीमत 2.5 लाख रु. है। जो सूट पहनते हैं, उनकी शुरुआत ही 4 लाख से होती है।

Image credits: Getty

ब्लादिमीर पुतिन के ट्रैक सूट की कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार रुसी प्रेसीडेंट ने एक फोटोशूट करवाने के लिए लाखों की कीमत का ट्रैक-सूट पहना था। जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपए थी।

Image credits: Twitter

महंगी घड़ियों का शौक

पुतिन को कपड़ों ही नहीं घड़ियों का काफी शौक है। उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा ब्रांड ब्रियोनी बताई जाती है। कहा जाता है कि उनके पास महंगी घड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है।

Image credits: Getty

पुतिन कितनी महंगी घड़ी पहनते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लादिमीर पुतिन के पास सबसे महंगी घड़ी टूरबोग्राफ ब्रांड की है, जिसकी कीमत ही तीन करोड़ रुपए से ज्यादा है। कई और लग्जरी घड़ियां उनके पास हैं।

Image credits: Getty

100 अरब का आलीशान घर

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लादिमीर पुतिन के पास 100 अरब का एक आलीशान महल है। इसके अलावा 58 विमान, हेलिकॉप्टर और लग्जरी याच भी है। इसकी कीमल 738 करोड़ बताई जाती है।

Image credits: Twitter