सीरिया में असद वंश का शासन 54 साल बाद समाप्त हो चुका है। विद्रोहियों के दमिश्क पर कब्जा के बाद बशर अल-असद ने देश छोड़ दिया है।
राजधानी दमिश्क में विद्रोही लड़ाके और नागरिक असद शासन से मुक्ति का जश्न मना रहे हैं।
लाखों लोगों को जेलों में गोपनीय तरीके से फांसी दिलाने वाली सत्ता के पतन से लोग खुश हैं।
असद की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों ने राष्ट्रपति भवन में घुसमर लूटपाट किया।
बशर अल-असद की सत्ता के खिलाफ 2011 से विद्रोह चल रहा था। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था।
शहर-दर-शहर कब्जा करने के साथ विद्रोहियों ने जेलों में बंद कैदियों को भी रिहा कर दिया।
रविवार को विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम ने दमिश्क को आजाद घोषित किया और तानाशाह असद के पतन का दावा किया।
कौन है अबु अल जुलानी, जिसने सीरिया पर किया कब्जा..अलकायदा में भी रहा
दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में एक है सीरिया, जानें इसकी 10 खास बातें
मिडिल ईस्ट का संकट गहराया: हामा पर विद्रोहियों का कब्ज़ा
सोशल मीडिया बैन: ऑस्ट्रेलिया समेत कौन से देश लगा रहे हैं रोक?