Hindi

54 साल की असद वंश की सत्ता खत्म, इन नेताओं को भी छोड़ना पड़ा था देश

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का तख्तापलट हो चुका है। विद्रोहियों ने सत्ता पर रविवार को कब्जा कर लिया। असद की तरह कई देशों में सत्ता गंवाने के बाद नेताओं को भागना पड़ा है।

Hindi

रूस में लिए हैं राजनीतिक शरण

दमिश्क पर विद्रोहियों के कब्जा के पहले सीरियाई राष्ट्रपति असद ने देश छोड़ दिया। परिवार के साथ वह रूस में राजनीतिक शरण लिए हैं।

Image credits: social media
Hindi

जनता उतरी तो देश से भागी शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी जनता के सड़कों पर उतरने के बाद देश छोड़ना पड़ा था। वह अगस्त से भारत में शरण ली हैं।

Image credits: social media
Hindi

जनता के उग्र तेवर के बाद गोटाबया राजपक्षे भी देश छोड़ भागे

श्रीलंका के सबसे ताकतवर राजनैतिक परिवार के गोटाबया राजपक्षे को 2022 में भागना पड़ा था। खराब आर्थिक हालात के बाद जनता सड़कों पर उतर आई थी। वह राष्ट्रपति थे।

Image credits: social media
Hindi

तालिबान के कब्जा के बाद गनी को देश छोड़कर भागना पड़ा

अफगानिस्तान में तालिबान का सत्ता पर कब्जा करने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी को अगस्त 2021 में देश छोड़कर भागना पड़ा था।

Image credits: social media
Hindi

पाकिस्तान से भागे थे राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ भी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी 2008 में देश छोड़ना पड़ा था। तख्तापलट के पहले ही वह इस्तीफा दे लंदन भाग गए।

Image credits: social media

सीरिया में नया झंडा, पुराने राज का अंत? जानिए पूरा इतिहास

दशकों तक जिसका था राज, उस शासक की प्रतिमा रौंदी जा रही पैरों तले

कौन है अबु अल जुलानी, जिसने सीरिया पर किया कब्जा..अलकायदा में भी रहा

दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में एक है सीरिया, जानें इसकी 10 खास बातें