फ्रांस में आप मृत व्यक्ति से भी शादी कर सकते हैं। यहां 2013 में समलैंगिक विवाह को वैध बनाया गया था।
फ्रांस को उसके आकार के कारण हेक्सागोन के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व तक, फ्रांस लगभग 1000 किमी लंबा है। इसका व्यास 1000 किमी है।
फ्रेंच गैस्ट्रोनॉमी को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त है। घोंघे, कॉक औविन, टार्टे टैटिन, वाइन, चीज और कई अन्य बेहतरीन फ्रेच फूड दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
फ्रांस अपने घोंघों के लिए मशहूर है। इसे एस्केरगॉट भी कहा जाता है। फ्रांस के लोग हर साल लगभग 25,000 टन घोंघे खाते हैं।
फ्रांस के लोगों को वाइन बहुत पसंद है। औसतन वे प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष लगभग 40 लीटर वाइन पीते हैं। पूरे देश में प्रति वर्ष लगभग 26.5 मिलियन लीटर वाइन पी जाती है।
फ्रांस में 1600 से ज्यादा तरह की चीज बनती है। यहां के लोग अपने डेयरी प्रोडक्ट के बहुत शौकीन हैं। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा चीज खाने वाली आबादी है।
फ्रांस में ऐसा खाना फेंकना या जलाना गैरकानूनी है जो पूरी तरह से खाने योग्य है। 2016 से इसपर रोक है। अगर कोई ऐसा करता है तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकता है।
फ्रांस में बैगेट को उल्टा रखना अशुभ माना जाता है। यहां अंधविश्वास है कि बैगेट को उल्टा रखना मौत और दुर्भाग्य से जुड़ा हुआ है।
29,000 की कुल लंबाई के साथ फ्रांसीसी रेलवे नेटवर्क यूरोप में दूसरा सबसे बड़ा (जर्मनी के बाद) और दुनिया में नौवां सबसे बड़ा है।
1910 में फ्रांस में एक कानून लाया गया था। इसमें रेलवे स्टेशनों, खासकर प्लेटफार्मों पर चुंबन करने पर रोक लगाई गई थी।