2023 में कब-कब मची तबाही, पहले जानलेवा भूकंप, फिर इजराइल-हमास जंग
World news Dec 29 2023
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Getty
Hindi
तुर्किए भूकंप (Turkey Earthquake)
साल 2023 के दूसरे महीने फरवरी में तुर्किए में तेज भूकंप के झटकों ने हर किसी को दहला दिया। यह भूकंप 7.5 तीव्रता के साथ आया था। इससे दुनिया चिंता में आ गई थी।
Image credits: Getty
Hindi
2023 तुर्किए भूकंप में कितनी मौत
तुर्किए भूकंप से करीब 55 हजार लोगों की मौत हो गई थी और 1 लाख से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए थे। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो चुके थे।
Image credits: social media
Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत वैसे तो 24 फरवरी 2022 को हुई थी लेकिन युद्ध लंबा खिंचा और साल 2023 में युद्ध एक साल तक खिंचता रहा। इस दौरान लाखों लोगों की मौत हुई।
Image credits: X Twitter
Hindi
क्या रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो गया है
साल 2023 भी खत्म होने वाला है लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये युद्ध अभी खत्म नहीं होने वाला है। इस युद्ध के दौरान ही रूसी राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला भी हुआ।
Image credits: X Twitter
Hindi
इजराइल-हमास जंग
2023 में इजराइल हमास जंग करीब तीन महीने से लगातार जारी है। 7 अक्टूबर को हमास ने जब इजरायल में हमला कर कत्लेआम मचाया तो इजराईल ने युद्ध की घोषणा कर दी।
Image credits: Getty
Hindi
इजराइल-हमास युद्ध में अब तक कितनी मौत
इजराइल गाजा पर लगातार हमले कर रहा है। हमास के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए गए हैं। अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं लेकिन युद्ध कब खत्म होगा, इसको लेकर हर कोई मौन है।
Image credits: Getty
Hindi
सूडानी सशस्त्र बलों में हिंसक संघर्ष
सूडानी सशस्त्र बलों (SFA) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) में हिंसक संघर्ष 15 अप्रैल को शुरू हुआ। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। भारत ने अपने 3862 नागरिकों को निकाला
Image credits: social media
Hindi
सबमर्सिबल टाइटन डूबा, 5 मौत
ओशनगेट एक्सपीडिशन के सबमर्सिबल टाइटन का टाइटैनिक के मलबे से गोता लगाने के दौरान 18 जून, 2023 को संपर्क टूट गया ौर चार दिन बाद उसमें सवार 5 यात्रियों के शव मिले।