पश्चिम बंगाल में गुरुवार को छठवें चरण में 43 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर 306 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सीटें 4 जिलों में हैं, जहां की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन विधानसभा सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में हैं। बता दें बंगाल में 8 फेज में चुनाव प्रक्रिया होना है। यह फेज ऐसे समय में हो रहा है, जब बंगाल सहित देशभर में महामारी तेजी से फैल रही है। 

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल में गुरुवार को छठवें चरण में 43 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर 306 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सीटें 4 जिलों में हैं, जहां की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन विधानसभा सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में हैं। बता दें बंगाल में 8 फेज में चुनाव प्रक्रिया होना है। यह फेज ऐसे समय में हो रहा है, जब महामारी अपने चरम पर है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10,784 नए केस आ चुके हैं। यहां एक दिन में 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

UPDATE

  • पूर्वी बर्दवान जिला के गलसी विधानसभा क्षेत्र के सिराई ग्राम के 243 और 244 नंबर बूथ पर हिंदू मतदाताओं को वोट देने से रोकने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में भाजपा उम्मीदवार विकास विश्वास धरने पर बैठ गए। बाद में सुरक्षाबलों ने पहुंचकर मामला सुलझाया।
  • उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ के 14 और 22 नंबर वार्ड में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर बम फेंकने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। बीजपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में हंगामे की खबर है। टीएमसी ने भाजपा पर उपद्रव करने का आरोप लगाया है।
  • पूर्वी बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस के नेता जाकिर हुसैन ने गलसी विधानसभा के बुदबुद थाना के चाकतेतुल पंचायत इलाके में भाजपा कार्यकर्ता पर मतदाताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
  • उत्तर 24 परगना के अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के 79 नंबर पोलिंग बूथ पर हिंसा कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को CRPF के जवान ने पैर में गोली मार दी। उपद्रवी कबीरुल दिघरा मालिकबेरिया ग्राम पंचायत के टेंगरा गांव का रहनो वाला है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
  • चोपड़ा विधानसभा के बूथ नंबर 55 में बगैर अफसर के 2 घंटे तक मतदान चलने की शिकायत मिलने पर रिटर्निंग अधिकारी ने प्रीसाइडिंग अफसर(पीठासीन अधिकारी) और पोलिंग अफसर को उनके पद से हटा दिया।
  • पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक हुआ 57.30% मतदान हुआ है।
  • सुबह 11ः35 बजे तक 37.27% मतदान हुआ है।
  • वोटिंग के बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबरें हैं। इस मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता का पैर टूट गया। उत्तर 24 परगना के नैहाती विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग बूथों पर हंगामा हो गया। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों के नेताओं ने एक-दूसरे पर वोटिंग से रोकने का आरोप लगाया।
  • रायगंज के एक मेडिकल कॉलेज में बने कोविड केयर सेंटर को पोलिंग बूथ में तब्दील करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंदिरा कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने जब बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया, तब इसे शिफ्ट किया गया।
  • सुबह 9:30 बजे तक 17.19% मतदान हुआ है।
  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में कांचरापाडा में मतदान किया।
  • पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बैरकपुर में मतदान किया।
  • शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 79.09 फीसदी लोगों ने वोटिंग कर दी थी। 

यह है गणित

उत्तर दिनाजपुर जिला: जिले की सभी 9 सीटों, नदिया जिले की 17 में से 9 सीटों, उत्तर चौबीस परगना की 33 में से 17 सीटों और बर्धमान जिले की 24 में 8 सीटों पर चुनाव हैं। उत्तर दिनाजपुर जिले में लोकसभा की तीन सीटें दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट हैं। इन पर भाजपा के सांसद हैं। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में 9 विधानसभा सीटों में 6 पर तृणमूल, एक पर CPM, एक पर फॉरवर्ड ब्लॉक और एक पर कांग्रेस चुनाव जीती थी।

नदिया जिला: इसमें दो लोकसभा सीटों में से एक पर भाजपा, जबकि दूसरे पर टीएमसी का सांसद है। इसमें 17 विधानसभा सीट आती हैं। इन पर तृणमूल के 13, कांग्रेस के 2 और भाजपा व लेफ्ट का एक-एक विधायक है।

उत्तर 24 परगना: यहां की दो लोकसभा सीटों पर तृणमूल और भाजपा चुनाव जीती थी। जबकि विधानसभा की 12 सीटों में से 9 पर तृणमूल, 2 पर CPM और एक पर भाजपा का कब्जा है।

पूर्व बर्धमान: यहां से तृणमूल का सांसद है। जबकि जिन 8 सीटों पर चुनाव है, उनमें 7 पर तृणमूल और एक पर लेफ्ट का विधायक है।

यह भी जानें
यहां पहले फेज में 27 मार्च को 30 सीट, 1 अप्रैल को दूसरे फेज में 30 सीट, तीसरे फेज में 6 अप्रैल को 31 सीटों और 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग हुई। 17 अप्रैल के पांचवें चरण में 45 सीट के साथ अब 22 अप्रैल को छठवें चरण में 43 सीटों, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीटों और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। रिजल्ट 2 मई को आएगा। बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। ममता बनर्जी यहां पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज हैं। इससे पहले 34 साल तक वामपंथियों ने सरकार चलाई। 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Voted! pic.twitter.com/GSmDl7g3fu

Scroll to load tweet…