प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर बाइडेन को बधाई दी है। उन्होंने कहा, दोनों देशों के रिश्ते सांझा मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, वे बाइडेन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। बाइडेन भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। 
- Home
- World News
- अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने बाइडेन, कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने बाइडेन, कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ

अमेरिका में आज नए जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं। वहीं, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वे अमेरिकी इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। इसके अलावा वे पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की अश्वेत महिला हैं, जो इस पद पर काबिज होंगी।
बाइडेन के साथ काम करने के लिए उत्साहित- पीएम मोदी
जो बाइडेन ने 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली
जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली
कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं
कमला हैरिस ने अमेरिका की 49वीं उप राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। वे अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्र्रपति हैं। इसके अलावा वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय-अफ्रीकी अमेरिकन मूल की महिला हैं। 
जो बाइडेन-कमला हैरिस की टीम में भारतीयों का दबदबा
जो बाइडेन और कमला हैरिस की टीम में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : 'नीरा टंडन से लेकर विवेक मूर्ति तक'...बाइडन और कमला हैरिस की टीम में शामिल 20 भारतीय
कमला हैरिस के गांव में दिवाली जैसा नजारा
कमला हैरिस के गांव में दिवाली जैसा नजारा दिखा
कमला हैरिस के गांव में दिवाली जैसा नजारा
कमला हैरिस के गांव में दिवाली जैसा नजारा दिखा
कैपिटल हिल पहुंचे बाइडेन और कमला हैरिस
वहीं, जो बाइडेन और कमला हैरिस कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं। उनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जार्ज बुश, बिल क्लिंटन और पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस भी समारोह में शामिल होने पहुंच हैं।
बराक ओबामा ने बाइडेन को बधाई, बोले- अब तुम्हारा समय
यह अमेरिका के लिए नया दिन- बाइडेन
बाइडेन ने ट्वीट कर कहा, यह अमेरिका के लिए नया दिन
व्हॉइट हाउस से विदा हुए ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले व्हॉइट हाउस से विदा हो गए। वे जो बाइडेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
ट्रम्प ने बाइडेन को दीं शुभकामनाएं
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने विदाई भाषण में जो बाइडन के सफल रहने की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार तो उनका भाषण जारी किया। ट्रम्प ने कहा, अमेरिकी लोगों को अपने साझा मूल्यों के प्रति एकजुट होना चाहिए और पक्षपातपूर्ण नफरत की भावना से ऊपर उठना चाहिए।
बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति
- बाइडेन का पूरा नाम जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर है। उनका जन्म 1942 में पेन्सिलवेनिया के स्क्रैंटन में हुआ था। बाइडेन (78) अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले रोनाल्ड रीगन (1981-89) ने 73 साल की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
बाइडेन 2 बार उपराष्ट्रपति रहे, तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव की रेस में थे
बाइडेन 6 बार सीनेटर रह चुके हैं। वे तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव की रेस में थे। सबसे पहले वे 1988 में चुनाव में उतरे थे, हालांकि, साहित्यिक चोरी के आरोप में उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2008 में चुनाव के लिए कोशिश की।बाइडेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के करीबी माने जाते हैं। वे ओबामा के राष्ट्रपति रहते 2008 से 2016 तक दो बार उपराष्ट्रपति रहे।
सीमित रखा गया कार्यक्रम
कोरोनावायरस महामारी की वजह से शपथग्रहण समारोह को सीमित रखने का फैसला किया गया है। इस बार पहले की तरह वॉशिंगटन में भीड़ नहीं जुटेगी। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर 25000 जवानों को तैनात किया गया है। 6 जनवरी को ट्रम्प के समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद अब सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया है।
चीफ जस्टिस ऑफ अमेरिका दिलाएंगे शपथ
जो बाइडेन को अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन जी रॉबर्ट जूनियर कैपिटल हिल्स के वेस्ट फ्रंट पर राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद बाइडेन इनॉगरल स्पीच देंगे।