Alia bhatt Photos -

238 Stories

'हम तो रोज रात को इज्जत बेचते है, साली खत्म ही नहीं होती' पढ़ें Alia Bhatt की फिल्म के धांसू डायलॉग्स

Feb 04 2022, 03:50 PM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेडेट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म का सामने आया ट्रेलर धमाकेदार है। फिल्म में आलिया ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की पॉवरफुल लेडी गंगूबाई का रोल किया है। ट्रेलर रिलीज होते ही हर तरफ आलिया की एक्टिंग की तारीफ होने लगी। सेलेब्स के लेकर फैन्स तक आलिया का धाकड़ अंदाज देख क्रेजी हो गए। ट्रेलर और फिल्म के एक से बढ़कर एक डायलॉग्स सुनकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं बुरी तरह से हिल गया हूं। आलिया भट्ट की धमाकेदार डायलॉग डिलवरी। एक अन्य ने लिखा- आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस, थिएटर्स हाउसफुल होने के लिए तैयार रहें। शानदार ट्रेलर। नीचे पढ़ें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के जबरदस्त डायलॉग्स...

Real Story: शादी करने घर से भागी, पति ने धोखा देकर बेचा, फिर ऐसे कोठेवाली से डॉन बनीं Gangubai Kathiawadi

Feb 04 2022, 01:26 PM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेडेट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म का सामने आया ट्रेलर धमाकेदार है। फिल्म में आलिया ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की पॉवरफुल लेडी गंगूबाई का रोल किया है। इस फिल्म में आलिया का धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में गंगूबाई की जर्नी दिखाई है। इसमें दिखाया कि कैसे गंगूबाई अपना रोब चारों-तरफ जमाती है और सबको अपने इशारों पर नचाती है। आपको बता दें कि ये फिल्म एक रियल कहानी पर आधारित है। ये कहानी गुजरात के काठियावाड़ में रहने वाली गंगूबाई की जिंदगी की है। आपको बता दें कि ये फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) खास रोल प्ले करते नजर आएंगे। नीचे पढ़ें रियल लाइफ गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी...

Celebs Spotted: गुलाबी दुपट्टा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आई Mouni Roy, खुले बालों में दिखी खूबसूरत

Feb 02 2022, 02:03 PM IST
मुंबई. कोरोना ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आमजन से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से ही कई फिल्मों की शूटिंग तक कैंसिल हो गई है वहीं, मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। हालांकि, अब स्थिति ठीक होती नजर आ रही है। सेलेब्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर धीरे-धीरे काम करना शुरू कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स पार्टीज, डिनर डेट और जिम के बाहर भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय (Mouni Roy) बांद्रा में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने काले रंग का प्रिंटेड शरारा पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग का दुप्पटा भी कैरी किया था। बता दें कि मौनी के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर नजर आए। नीचे देखें सेलेब्स की फोटोज कि कौन कहां-कहां दिखाई दिया...

New Year 2022: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से Sidharth Malhotra- Kiara Advani तक, यहां मनाएंगे जश्न

Dec 30 2021, 10:55 AM IST
मुंबई. नया साल यानी 2022 को आने में महज कुछ ही घंटे बाकी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक ने नए साल का स्वागत करने के लिए ढेर सारी प्लानिंग कर रखी है। हालांकि, कोरोना ने फिर से अपने पैर परासने शुरू कर दिए है लेकिन भी जश्न मनाने को जोश अभी भी ठंडा नहीं हुआ है। कई सेलेब्स जहां मुंबई में रहकर ही नए साल का जश्न मनाएंगे वहीं कई ऐसे भी जो इस न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तो पहले ही अपनी पत्नी के साथ मालदीव पहुंच चुके हैं। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मालदीव के लिए रवाना हुए है। नीचे पढ़ें आखिर कौन सा स्टार किस जगह पर मनाने वाला है नए साल का जश्न...

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Nov 21 2021, 11:17 AM IST
मुंबई. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2) में काम करने वाले आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज यानी रविवार 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले 2 दिन से उनकी ग्रैंड वेडिंग का फंक्शन चल रहा है। शनिवार को हुई ग्रैंड संगीत सेमेरनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आई। बता दें कि आलिया, अनुष्का रंजन की बहन आकांक्षा की बेस्ट फ्रेंड है। जैसे ही आलिया संगीत सेरेमनी में पहुंची सभी की निगाहें उन पर टिक गई। इस दौरान आलिया हल्के पीले रंग के लहंगे में नजर आई। उनकी चोली सबसे ज्यादा स्टाइलिश थी और हर किसी की नजर उनकी चोली पर ही थम गई। लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) तक से कर रहे हैं और साथ ही भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। नीचे पढ़ें आलिया भट्ट के कपड़ों पर लोगों ने किस तरह के कमेंट्स किए...

Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding:अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

Nov 19 2021, 08:40 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने सात फेरे लेकर मुंबई वापस आ गये हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस डोली चढ़ने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (anushka ranjan) 21 नवंबर को अपने मंगेतर आदित्य सील (Aditya Seal) के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी का जश्न शुरू हो चुका हैं। तीन दिनों तक शादी की रस्म चलने वाली है। 19 नवंबर को अनुष्का की संगीत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में नजर आईं। वहीं टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भी पार्टी में धूम मचाया। एक्ट्रेस वाणी कपूर भी पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।

होनेवाली सास Neetu Kapoor के साथ नया घर देखने पहुंचीं Alia Bhatt, पीछे-पीछे पहुंच गए Ranbir Kapoor

Nov 07 2021, 01:03 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड में फिलहाल सेलेब्स की शादियों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें मीडिया में छाई हैं तो वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी फैन्स जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर-आलिया अगले साल 2022 में शादी करेंगे। वहीं, शादी के बाद रणबीर-आलिया अपने नए घर में शिफ्ट होने का भी प्लान कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ नए घर के रेनोवेशन का काम देखने पहुंचीं। इस वजह से कुछ परेशान नजर आईं आलिया भट्ट..