Arbaaz khan Photos -

18 Stories

5 कमियां जिनके चलते अरबाज खान नहीं पा सके भाई सलमान जैसा स्टारडम, फ्लॉप रहा 26 साल का फिल्मी सफर

Aug 04 2022, 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहा हैं। उनका जन्म 4 अगस्त 1967 को पुणे में हुआ था। अरबाज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। उन्होंने 26 साल के अपने करियर में करीब 50 फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में वे अपनी पहचान नहीं बना सके। उनकी तुलना हमेशा सलमान से होती लेकिन वे बड़े भाई की तरह स्टारडम हासिल करने में सफल नहीं हुए। दरअसल, इसके पीछे खुद अरबाज की कुछ कमियां हैं। नीचे पढ़ें क्यों फिल्मी खानदान से होने के बावदूज अरबाज खान इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए...

'खान' सरनेम नहीं है सफलता की गारंटी; Salman Khan के भाइयों से Kader Khan के बेटे तक, फ्लॉप रहे ये 10 एक्टर्स

Dec 22 2021, 07:26 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कुछ साल से खान (Khan) तिकड़ी का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े खुद इसके गवाह हैं। बात अगर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में भारत, राधे और अंतिम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। आमिर खान (Aamir Khan) आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में नजर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वैसे, एक दौर था, जब इन 'खान' को बॉलीवुड में कामयाबी की गारंटी माना जाता था। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में खान सरनेम वाले सभी एक्टर कामयाब ही रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं, जिनका सरनेम तो खान है और इन्हें एक्टिंग भी विरासत में मिली लेकिन बावजूद इसके फिल्मों में नहीं चल पाए। जानते हैं ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे में।

Salim Khan Birthday : जब Salman Khan ने Arbaaz संग मिल जला दी पापा की सैलरी, भड़के सलीम खान ने सिखाया था सबक

Nov 23 2021, 07:07 PM IST
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के पिता और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के जोड़ीदार स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान (Salim Khan) 86 साल के हो गए हैं। 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में पैदा हुए सलीम खान के पिता पुलिस में थे। 29 साल की उम्र में साल 1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की एक ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद उन्होंने सुशीला का नाम बदलकर सलमा कर दिया। सलीम खान के तीनों बच्चों में सबसे शरारती सलमान खान ही थे। यहां तक कि एक बार तो उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर पापा की सैलरी के पैसे तक जला दिए थे। सलमान की हरकत से भड़के सलीम खान ने यूं दी थी सजा..

Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड में इन भाई-बहनों ने मारी एंट्री, एक हुआ हिट तो दूजा हुआ फ्लॉप

Nov 06 2021, 11:07 AM IST
मुंबई. पूरा देश भाई दूज (Bhai Dooj 2021) का त्योहार मना रहा है। बॉलीवुड में भी बहन अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए इस त्योहार को मनाती हैं। ग्लैमरस वर्ल्ड में कई ऐसे फेमस एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो अपने भाई-बहन को पर्दे पर हिट होते देखना चाहते हैं। लेकिन उनकी चाहत नहीं पूरी हुई। सिल्वर स्क्रीन पर जब भाई-भाई या फिर भाई-बहन ने एंट्री मारी तो उसमें से एक तो सफलता की मंजिल तक पहुंच गया, जबकि दूसरा फ्लॉप हो गया। आइए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे भाई-बहनों के बारे में जिनमें से एक का चमका सितारा तो दूसरे का पड़ा धुंधला।