Diwali Photos -

259 Stories

छोटी दिवाली के मौके पर अपने रिश्तेदारों को भेजें यह बधाई संदेश और उनका दिन बनाएं और स्पेशल

लाइफस्टाइल डेस्क : 5 दिनों तक चलने वाले महापर्व दिवाली (Diwali 2022) की शुरुआत 22 अक्टूबर से धनतेरस के साथ हो रही है। इसके बाद 23 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 24 अक्टूबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या काली चौदस भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन घर में कुल 12 दिए जलाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यमराज के लिए तेल का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। इतना ही नहीं छोटी दिवाली को रूप चौदस भी कहा जाता है और सौंदर्य प्राप्ति के लिए इस दिन महिलाएं श्रीकृष्ण की उपासना करती हैं। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध भी किया था। कहा जाता है कि आज के दिन हनुमान जी का जन्म भी हुआ था। ऐसे भी छोटी दीपावली हमारे देश में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। तो इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई और शुभकामना संदेश (Choti Diwali 2022 Wishes) भेजकर करें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ विशेज, मैसेज, कोट्स और फोटो जिन्हें आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक, इंस्टाग्राम या पर्सनली किसी को भेज सकते हैं...

Diwali 2022: 10 फोटो में देखिए अमरीका वाली दीवाली.. भारत में बैन मगर वहां दिल खोलकर छोड़ते हैं पटाखे

वाशिंगटन।हिंदू धर्म में रोशनी का त्योहार दीपावली प्रमुख त्योहारों में एक है। इस दिन दीपों की जगमगाहट और बिजली से जलने वाली झालर-लड़ियां देखते ही बनती हैं। इनकी चमक से पूरा शहर-गांव जगमगा जाता है। हालांकि, दीपावली पर लोग पटाखे भी छोड़ते हैं, मगर बीते कुछ साल से भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कई राज्यों पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। दिल्ली में यह बैन अगले साल 1 जनवरी तक के लिए है। वहीं, अमरीका में दीपावली को हंसी-खुशी के साथ पूरी परंपरा निभाते हुए मनाया जाता है। वहां पटाखों पर भी बैन नहीं है बल्कि, मॉल समेत कई जगह स्टॉल लगाकर इसकी बिक्री होती है। आइए तस्वीरों में देखते हैं पिछले साल अमरीका में मनाई गई दीपावली की एक झलक।

धनतेरस पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश, बनी रहेगी भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा

लाइफस्टाइल डेस्क : कोई भी तीज-त्योहार हो या कोई ऑकेजन इसकी शुरुआत बधाई देने से होती है। जब आप अपने करीबी और रिश्तेदारों को व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर विशेज भेजते हैं। जब बात दीपावली (Diwali 2022) की हो तो 5 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में हर दिन एक त्योहार मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और सोना, चांदी, तांबा, पीतल में से कोई भी चीज घर के लिए खरीदी जाती है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों को बधाई देकर करें, ताकि उनके जीवन में हमेशा भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे। आप उन्हें यह मैसेज, कोट्स और फोटो (Dhanteras wishes in Hindi) भेज सकते हैं..

दिवाली पर खूब फल-फूल रहा मिलावट का बाजार, इस तरह करें मिलावटी दूध, पनीर और मावा की पहचान

Oct 21 2022, 11:54 AM IST
फूड डेस्क : दिवाली (Diwali 2022) का समय हो और मिठाई की बात ना की जाए, ऐसा भले कैसे हो सकता है। जब आप किसी के घर जाते हैं तो मिठाई का डिब्बा लेकर जाते हैं और जो कोई आपके घर आता है तो भी आप उसका मिठाई से मुंह मीठा करवाते हैं। ऐसे में इन दिनों मिठाई या दूध, पनीर, खोया की खपत सबसे ज्यादा हो जाती है। डिमांड ज्यादा है तो सप्लाई भी ज्यादा ही होनी चाहिए। लेकिन सप्लाई को बढ़ाने के लिए कुछ लोग मिलावटी चीजों का इस्तेमाल करके नकली चीजें बना देते हैं। जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि कैसे आप नकली मावा, दूध और पनीर की पहचान करें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे पहचानने के टिप्स...

Diwali rangoli design: इस बार दीपावली पर ट्राई करें मिरर वर्क से लेकर टेराकोटा पान रंगोली

Oct 17 2022, 01:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : दीपावली (Diwali 2022) का त्योहार इस बार 22 अक्टूबर से शुरू होगा जो कि 26 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन बड़ी दिवाली, उसके बाद गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इन पांचों दिनों में विशेष रूप से रंगोली बनाने का महत्व होता है। लोग अपने घर और आंगन में तरह तरह की रंगोलियां बनाते हैं। वैसे तो रंगोली तरह-तरह के रंगों से बनाई जाती है। लेकिन इस बार अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप फूल, कुंदन, और मोतियों से भी रंगोली बना सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ इसी तरह की डिफरेंट रंगोली डिजाइंस (Diwali ki Rangoli Designs 2022)...

Diwali 2022: सपने में दिखे देवी लक्ष्मी या ये खास चीजें तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

Oct 20 2022, 01:39 PM IST
उज्जैन. ऐसा माना जाता है कि जब भी किसी के अच्छे दिन शुरू होने वाले होते हैं तो उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं। सपने भी इन संकेतों में से एक है। हालांकि बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें रात में देखे गए सपने याद रहते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो बताते हैं कि जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है। अगर सपने में देवी लक्ष्मी या इनसे जुड़ी कुछ दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। दीपावली (Diwali 2022) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ होने का संकेत देते हैं। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…

Diwali 2022: 13 एक्ट्रेस, जो पत्नी बनने के बाद ससुराल में पहली बार दीपावली मनाएंगी

Oct 20 2022, 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में दिवाली (Diwali 2022) की धूम शरू हो चुकी है। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटीज तक सबके दिलों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह है। वैसे तो यह ऐसा त्यौहार है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन पहली बार शादी कर ससुराल पहुंचीं लड़की के लिए यह बेहद मायने रखता है। वह पहली बार अपने नए परिवार के साथ त्यौहार मना रही होती है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इसी साल शादी की है और अपने ससुराल में पहली बार लक्ष्मी पूजा का पर्व मनाने जा रही हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही 13 हीरोइंस पर...