Puneeth Rajkumar Photos -

4 Stories

फ्लॉवर शो की 10 तस्वीरः इस बार की थीम पुनीत राजकुमार और उनके पिता पर, मधुमक्खियों को भी हटा दिया, जानिए क्यों

Aug 04 2022, 08:00 PM IST
बेंगलुरु।कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित लालबाग बॉटनिकल गार्डन का सालाना फ्लॉवर शो कोरोना महामारी की वजह से बीते दो साल आयोजित नहीं हुआ। मगर इस साल यह फ्लॉवर शो 5 अगस्त, शुक्रवार से फिर से शुरू हो रहा है और इस बार की थीम कन्नड फिल्मों के दिवंगत मशहूर एक्टर्स डॉक्टर राजकुमार और उनके बेटे पुनीत राजकुमार पर आधारित है। डॉक्टर राजकुमार का निधन 77 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 2006 को हुआ था, जबकि उनके बेटे पुनीत राजकुमार का निधन पिछले साल 46 साल की उम्र में हो गया था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इस बार राज्य सरकार पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए फ्लॉवर शो में उनकी प्रतिमा लगवा रही है। यह फ्लॉवर शो 15 अगस्त तक चलेगा। आइए तस्वीरों के जरिए इस फ्लॉवर शो की तैयारियों पर नजर डालते हैं।