Republic Day Videos -

115 Stories
02:39

26 जनवरी: राजपथ पर दिखा मिनी भारत, 2 मिनट में देखिए शौर्य और विरासत की झांकियां

Jan 26 2022, 03:18 PM IST
वीडियो डेस्क। 26 जनवरी यानि कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आज भारत की विरासत को संजोय रखनें वाली विभन्न राज्यों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भव्य राजपथ पर आज 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां के जरिए देशवासियों को अलग-अलग संदेश दिए गए। इन झाकियों को आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत विभिन्न विषयों पर तैयार किया गया था। देखिए ये भव्य नजारा।
02:41

काशी की पुलिस लाइन में मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

Jan 26 2022, 01:52 PM IST
देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।इसके बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। हर प्राइवेट और सरकारी स्कूलों से लेकर बड़े-बड़े व्यावसाय व्यापारी कर्मचारी बच्चा बुढ़ा हर कोई इस दिन पर झंडा रोहण करता है। आज देश के हर कोने से अलग अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। वाराणसी में भी कई जगह अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अस्सीघाट, पुलिसलाइन,कहीं शपथ ले कर ध्वजारोहण किया गया तो कहीं स्केक्टिंग करके। बच्चे-बूढ़े सब इसमें शामिल दिखे। रिजर्व पुलिस लाइन में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने ध्वजारोहणकिया ही पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ। साथ ही मंडुवाडीह थाने परपुलिसकर्मियों ने भी शपथ लेते हुए ध्वजारोहण किया।