Rhea Chakraborty Photos -

26 Stories

LFW 2022 (Day 3): 40 पार की इन एक्ट्रेसेस के साथ रैंप पर नजर आईं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड, 12 PHOTOS

Oct 14 2022, 05:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. देश के सबसे फेमस फैशन शो लेक्मे फैशन वीक 2022 का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। 12 से 16 अक्टूबर तक पांच दिन चलने वाले इस शो में कई जाने-माने फैशन डिजाइनर्स अपनी डिजाइंस शोकेस कर रहे हैं। इवेंट में अंजू मोदी , शांतनु और निखिल, गौरी और नैनका, अमित अग्रवाल, गौरव गुप्ता और नचिकेत बर्वे जैसे मशहूर डिजाइनर्स के लिए जाने-माने एक्टर्स और एक्ट्रेसेस रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। जहां शो के दूसरे दिन वरीना हुसैन, कनिका कपूर और संजना सांघी ने रैंप वॉक की थी वहीं शुक्रवार को फैशन वीक के तीसरे दिन मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और चित्रांगदा सिंह ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की। देखें इस फैशन इवेंट से सामने आई तस्वीरें...यहां देखें दूसरे दिन की फोटोज: 5 PHOTOS: Lakme Fashion Week 2022 में दूसरे दिन रैंप पर उतरीं सुंशात सिंह राजपूत की यह एक्ट्रेस

सुशांत केस के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में भाई शोविक के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, साथ मौजूद रहा यह एक्टर

Oct 04 2022, 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. महानवमी के मौके पर मंगलवार को कई सेलेब्स मुंबई स्थित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी अपने भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ नजर आईं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद यह संभवत: पहला मौका है जब रिया और शोविक किसी पब्लिक इवेंट में साथ नजर आए हैं। दोनों के साथ यहां एक्टर आशीष चौधरी (Ashish Chowdhry) भी दिखाई दिए। बहरहाल, इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया और शोविक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। देखें तस्वीरें...

'मुझे डर था कि सुशांत मर जाएगा', जानिए NCB को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने क्या-क्या कहा था?

Jul 13 2022, 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में NCB द्वारा फाइल की गई चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर उनके लिए ड्रग्स खरीदने और उसका भुगतान करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन जब रिया ने इस मामले में NCB के सामने अपना बयान दर्ज कराया था तो उसमें सुशांत और उनके परिवार वालों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। खुद को इस मामले में दोषी मानने की बजाय वे कभी सुशांत के बहन-बहनोई के खिलाफ बयान दे गईं तो कभी यह तक कह गईं की सुशांत की बहन की मौजूदगी में उन्हें उनकी मौत का डर था। लेकिन NCB अगर रिया को दोषी मान रही है तो क्या एक्ट्रेस ने अपने बयान में हो कहा था, वह गलत था? आइए नज़र डालते हैं रिया के दावों पर...

सुशांत सिंह राजपूत केस ने बदल दी Rhea Chakraborty की जिंदगी, हर मूवमेंट की पुलिस को देना होती है जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क । आज यानि 1 जुलाई को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का जन्मदिन है। इस बार वो अपना बर्थडे कैसे सेलीब्रेट करती हैं, इसके बारे में तो कयास ही लगाया जा सकता है, लेकिन ये महीना उनके लिए बहुत अहम है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बाद बॉलीवुड का काला सच सभी के सामने आ चुका है। मायनगरी किस तरह ड्रग्स के चंगुल में फंस चुकी है इसके बारे में भी लोगों को पता चल चुका है।वहीं बीते तकरीबन दो सालों में रिया चक्रवर्ती की लाइफ बिल्कुल बदल गई है। देखें एक्ट्रेस की जिंदगी में क्या बदलाव आ रहा है...

Anushka Ranjan Wedding: पीली साड़ी, बालों में गजरा लगाए सहेली की शादी में पहुंची Alia Bhatt, ये भी आए नजर

Nov 22 2021, 10:25 AM IST
मुंबई. एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) का साथ शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने रविवार को सात फेरे लेते हुए शादी की सारी रस्में निभाई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन बेहद एक्साइटेड नजर आए। बता दें कि सात फेरे लेने के बाद आदित्य काफी खुश नजर आए। खुशी में उन्होंने सबके सामने ही अपनी पत्नी अनुष्का को बाहों में ले लिया। जब पति आदित्य सील ने पत्नी अनुष्का रंजन को बाहों में लिया तो पहले तो वे शरमा गई, बाद में वे ठहाका लगाकर हंसने लगी। वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। बता दें कि शादी की रस्मों को निभाते वक्त अनुष्का ने लाल जोड़ा नहीं पहना था। उन्होंने अपने लिए लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी। ओवरऑल उनका लुक बिना तड़क-भड़क के भी खूबसूरत दिख रहा था। कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। नीचे देखे आखिर कौन-कौन शामिल हुआ आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी में...