Sourav ganguly Photos -

25 Stories

21 साल की बेटी के पिता हैं सौरव गांगुली, मिलिए दादा के भैया-भाभी और पूरे परिवार से

Jul 08 2022, 12:22 PM IST
Sourav Ganguly Birthday: टीम इंडिया के एक्स कैप्टन और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली 50 साल के हो गए हैं। 8 जुलाई, 1972 को कोलकाता में पैदा हुए गांगुली फिलहाल बीसीसीआई के प्रेसिडेंट हैं। सौरव के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को काम ही पता है। बता दें कि सौरव गांगुली के पिता का नाम चंडीदास और मां का निरूपा गांगुली है। चंडीदास गांगुली कोलकाता के बड़े प्रिंट व्यापारी होने के साथ ही शहर के सबसे अमीर लोगों में शामिल थे। गांगुली को लोग बचपन में महाराजा कहकर बुलाते थे। 50वें जन्मदिन पर जानते हैं, सौरव गांगुली की फैमिली के बारे में।

कोलकाता की इस शाही हवेली में रहते थे प्रिंस ऑफ कोलकाता, देखें दादा के घर की इनसाइड तस्वीरें

Jul 08 2022, 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी सफल कप्तान की बात की जाती है, तो उसमें दादा यानी कि सौरव गांगुली का जिक्र जरूर किया जाता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) सौरव गांगुली 8 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन (Sourav ganguly's birthday) मना रहे हैं। उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। यहां उनका एक आलीशान महल हुआ करता था, जो 65 साल पुराना था। हालांकि पिछले साल उन्होंने अपने घर को बेच दिया और 40 करोड़ का एक दूसरा घर कोलकाता में ही खरीदा। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाते हैं, दादा के इस घर की इंसाइड फोटोज...