UP News: जिला प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, छह दिसंबर को शाही ईदगाह पर कार्यक्रम के ऐलान से पीछे हटे संगठन

Dec 01 2021, 03:09 PM IST

कुछ दिन पहले अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी (rajyashree chaudhari) ने छह दिसंबर को शाही ईदगाह में कथित रूप से पूर्व में स्थित मूल केशवदेव मंदिर (keshav dev tempal) के स्थान पर भगवान बालकृष्ण स्वरूप का जलाभिषेक किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद एक-एक कर कई अन्य संगठन भी अपने नए-नए कार्यक्रमों की घोषणा करने लगे। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के मद्देनजर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल (DM navneet singh chahal) ने जिले में 24 नवंबर से 21 जनवरी 2022 तक निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के जमावड़े पर रोक है।