Vaani Kapoor Photos -

10 Stories

Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding:अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

Nov 19 2021, 08:40 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने सात फेरे लेकर मुंबई वापस आ गये हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस डोली चढ़ने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (anushka ranjan) 21 नवंबर को अपने मंगेतर आदित्य सील (Aditya Seal) के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी का जश्न शुरू हो चुका हैं। तीन दिनों तक शादी की रस्म चलने वाली है। 19 नवंबर को अनुष्का की संगीत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में नजर आईं। वहीं टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भी पार्टी में धूम मचाया। एक्ट्रेस वाणी कपूर भी पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।