ये हैं महात्मा विदुर की 5 प्रमुख नीतियां, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं

Published : Jul 10, 2021, 08:53 AM ISTUpdated : Jul 10, 2021, 11:58 AM IST
ये हैं महात्मा विदुर की 5 प्रमुख नीतियां, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं

सार

महात्मा विदुर का जन्म एक दासी के घर में हुआ था। दासी परिवार के होने के कारण उन्हें राजा बनने का अधिकार नहीं था। इसलिए विदुर को राजा का मुख्य सलाहकार बनाया गया।

उज्जैन. विदुर पांडवों के बहुत करीब थे। वे हमेशा धर्म का साथ देते थे। विदुर ने युद्ध को टालने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके। जिस नीति से वह धृतराष्ट्र को समझाते थे। उसे विदुर नीति कहा जाता है। आगे जानिए उन नीतियों के बारे में...

1. उपकार हमेशा याद रखें
विदुर के अनुसार समय चाहे अच्छा हो या बुरा हमें हमेशा दूसरों का उपकार याद रखना चाहिए। कुछ लोगों की यह गलत आदत होती है, बुरा वक्त खत्म होने के बाद वह लोगों की मदद को भूल जाते हैं। ऐसे लोग लंबे समय तक सीढ़ियों पर नहीं चढ़ पाते हैं। उन्हें जीवन में बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों की खुशी कुछ समय के लिए होती है। इंसान वहीं सफल होता है। जो लोगों की मदद को याद रखें।

2. अच्छा व्यवहार
इंसान की पहचान उसके स्वभाव से होती है। अगर कोई व्यक्ति सरल और सजग स्वभाव का होता है तो उसे सभी पसंद करते हैं। वहीं अगर उलटे स्वभाव का व्यक्ति कभी किसी का प्रिय नहीं हो पाता है। लोग उसकी मदद करने से भी कतराते हैं।

3. ज्ञान 
जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, वह हर समस्या का सामाधान निकाल लेता है। साथ ही लोगों की मदद भी बुरे वक्त में करके उनकी परेशानियों को कम कर देता है। ज्ञानी लोग अपने ज्ञान के दम पर समाज में अपनी जगह बनाते हैं। उन्हें किसी भी चीज की दिक्कत नहीं होती है। वह अपने ज्ञान से सब कुछ हासिल कर लेते हैं।

4. पराक्रमी 
विदुर के अनुसार बहादुर व्यक्ति हमेशा अपने दम पर अपनी पहचान बनाता है। बुरे वक्त में भी वह घबराता नहीं है। अपने साथ-साथ दूसरों की भी मदद करता है। इन्हीं कारणों से वह लोकप्रिय बन जाता है।

5. क्षमता के अनुसार दान 
दान करने के लिए जरूरी नहीं की आपके पास बहुत सारा धन हो तभी आप दान करें और लोगों को भोजन कराएं। दान करने के लिए आपका दिल बड़ा होना चाहिए। 

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

विदुर नीति: कौन व्यक्ति कब तक रिश्तों का सम्मान करता है और कब उसका व्यवहार बदल जाता है?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 10 गुण, वो हमेशा रहता है सुखी और उसे मिलता है मोक्ष

विदुर नीति: धन का सही प्रबंधन करने से ही होता है फायदा, इन बातों का भी रखें ध्यान

सुखी और सफल जीवन के लिए हमेशा याद रखें महात्मा विदुर की ये 4 नीतियां

विदुर नीति: इन 4 लोगों का जीवन बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है, जानिए क्यों होता है ऐसा

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम