Brahmavaivarta Puran: जो व्यक्ति रखता है इन बातों का ध्यान, उसकी लाइफ में नहीं आती कोई परेशानी

Published : Aug 16, 2021, 11:22 AM IST
Brahmavaivarta Puran: जो व्यक्ति रखता है इन बातों का ध्यान, उसकी लाइफ में नहीं आती कोई परेशानी

सार

अच्छे और सुखी जीवन के लिए शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन सभी को करना चाहिए। सफल और सुखी जीवन के लिए इनमें से जितने नियमों का पालन हो सके, जरूर करना चाहिए। यहां हम आपको ब्रह्मवैवर्त पुराण (Brahmavaivarta Puran) में बताए गए कुछ ऐसे नियम बता रहे है जिसका पालन स्त्री और पुरुषों दोनों को करना चाहिए। 

उज्जैन. आज हम आपको ब्रह्मवैवर्त पुराण (Brahmavaivarta Puran) में बताए गए कुछ ऐसे नियम बता रहे है जिसका पालन स्त्री और पुरुषों दोनों को करना चाहिए।  ये हैं ब्रह्मवैवर्तपुराण (Brahmavaivarta Purana) में बताए गए कुछ खास नियम…

1. इन तिथियों पर ध्यान रखें ये बातें
हिन्दी पंचांग के अनुसार किसी भी माह की अमावस्या, पूर्णिमा, चतुर्दशी और अष्टमी तिथि पर स्त्री संग, तेल मालिश और मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. दिन के समय न करें समागम (सेक्स)
दिन के समय और सुबह-शाम पूजन के समय स्त्री और पुरुष को समागम  नहीं करना चाहिए। जो लोग यह काम करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। कई प्रकार के रोगों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, इसे पुण्यों का विनाश करने वाला कर्म भी माना गया है।

3. पुरुषों को ध्यान रखनी चाहिए ये बात
पुरुषों को कभी भी पराई स्त्रियों को बुरी नजर से नहीं देखना चाहिए। ब्रह्मवैवर्तपुराण (Brahmavaivarta Purana) के अनुसार ये काम विनाश की ओर ले जाते हैं। इनसे दरिद्रता बढ़ती है।

4. स्त्रियां को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
जो स्त्रियां अपने पति की आज्ञा का पालन नहीं करती और परपुरुष का ध्यान करती हैं, उनके पुण्य कर्मों का क्षय हो जाता है। ऐसी स्त्रियों को अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

5. ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए
किसी बुरे चरित्र वाले इंसान के साथ एक स्थान पर सोना, खाना-पीना, घूमना-फिरना वर्जित किया गया है। क्योंकि किसी व्यक्ति के साथ बात करने से, शरीर को छूने से, एक स्थान पर सोने से, साथ भोजन करने से, एक-दूसरे के गुणों और दोष आपस में संचारित अवश्य होते हैं। जिस प्रकार पानी पर तेल की बूंद गिरते ही वह फैल जाती है, ठीक उसी प्रकार बुरे चरित्र वाले व्यक्ति के संपर्क में आते ही बुराइयां हमारे अंदर प्रवेश कर जाती हैं।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

Mantra: नहाते समय कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए, धर्म ग्रंथों में स्नान के कितने प्रकार बताए गए हैं?

गरुड़ पुराण: ये 4 बुराइयों को आज ही छोड़ दें, नहीं तो जीवन में कभी सुख नहीं मिलेगा

Garuda Purana: मृतक के शव को भूलकर भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

Mahabharat: मुखिया पर टिका होता है परिवार का भविष्य, उसकी एक गलती सबकुछ बर्बाद कर सकती है

Garud Puran: इन 5 तरह के लोगों से कभी प्यार से बात न करें, बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानियां

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम