चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

Published : Nov 09, 2020, 12:17 PM IST
चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

सार

जब भारत अनेक जनपदों में बंटा हुआ था। उस समय आचार्य चाणक्य ने इसे एक सूत्र में बांधा और एक साधारण से युवक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया। आचार्य चाणक्य की बताई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं यानी सही रास्ता दिखाती हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य की बताई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं यानी सही रास्ता दिखाती हैं। चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को जीवन में कभी-न-कभी परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ता है। ऐसे समय में कुछ गुण हमें इन परेशानियों से बचा सकती हैं। जानिए इन गुणों के बारे में…

1. धैर्य और संयम
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा मुश्किल समय के लिए तैयार रहना चाहिए। बुरे वक्त में धैर्य से काम लेना ही ठीक होता है। चाणक्य कहते हैं कि धैर्य और संयम से कठिन समय में आगे बढ़ने वाले सफलता हासिल करते हैं।

2. दान और धन का संचय
चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति का धन संचय करना बेहद जरुरी होता है। हर व्यक्ति को बुरे समय के लिए पैसे बचाकर रखने चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि धनवान व्यक्तियों को जरुरतमदों को दान करना चाहिए और यह दान हमेशा गुप्त करना चाहिए।

3. फैसला लेने की क्षमता
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी आवेश में आकर फैसला नहीं लेना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने पर गलत फैसला लेने की संभावना ज्यादा होती है। तरक्की और सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति के अंदर फैसला लेने की क्षमता होनी जरुरी होती है।

4. आत्मविश्वास
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास होना बेहद जरुरी होता है। किसी की बातों में आकर अपने विश्वास को डगमगाना नहीं चाहिए। चाणक्य कहते हैं जो लोग सामने तारीफ और पीठ पीछे बुराई करते हैं, उनपर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

5. ज्ञान
चाणक्य कहते हैं कि विद्या और ज्ञान ऐसा धन हैं, जिनके जरिए कठिन और बुरे समय को बड़ी आसानी से काटा जा सकता है। चाणक्य कहते हैं शिक्षित और ज्ञानी पुरुष को हमेशा मान-सम्मान प्राप्त होता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम