सक्सेस मिलने के बाद ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं तो सफलता ज्यादा समय नहीं टिकती

Published : Sep 26, 2021, 12:19 PM IST
सक्सेस मिलने के बाद ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं तो सफलता ज्यादा समय नहीं टिकती

सार

आचार्य चाणक्य (Chanakya) के द्वारा वर्षों पहले नीतिशास्त्र (Chanakya Niti) में लिखी गई बातें आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। ये नीतियां हमें सही रास्ता दिखाती हैं। सफलता के बारे में चाणक्य नीति कहती है कि सफलता प्राप्त करना जितना कठिन होता है, उससे ज्यादा कठिन होता है उस सफलता को बनाएं रखना।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य की नीतियां हमारे लिए आज भी प्रेरणादायक हैं। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार, सफल होने के पश्चात भी कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है अन्यथा सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है और भविष्य में पछताना पड़ता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो बातें...

अहंकार की भावना (Chanakya Niti)

व्यक्ति को हमेशा अपने संघर्ष के समय को स्मरण रखना चाहिए। कुछ लोगों में सफल होने के पश्चात अहंकार की भावना आ जाती है। अहंकार के कारण वे लोग दूसरों का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं उनकी सफलता ज्यादा देर तक नहीं टिकती है। इसलिए सफल होने के बाद भी अहंकार नहीं करना चाहिए।

वाणी को बनाएं रखें मधुर (Chanakya Niti)
सफल होने के बाद भी व्यक्ति को अपने व्यव्हार और वाणी में मधुरता बनाए रखना चाहिए, ताकि दूसरों की भावनाओं को ठेस न लगे। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। विनम्र स्वाभाव वाले लोगों को सभी पसंद करते हैं। विनम्र स्वाभाव और वाणी की मधुरता सफल व्यक्ति के गुण हैं।

करते रहें समाज सेवा (Chanakya Niti)
यदि आप स्वयं सफल हैं और समाज हित के कार्यों को करने में सक्षम हैं, तो मानव हित के लिए कार्य अवश्य करने चाहिए। जो लोग मानव हित के कार्य करते हैं, उन्हें सफलता के साथ समाज में मना प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। स्वयं सफल होने के साथ दूसरों को भी सफल बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

बड़ दिल रखें (Chanakya Niti)
कई बार दूसरे लोगों को गलती हो जाती है, ऐसी स्थिति में बड़ा दिल रखते हुए उन्हें माफ कर दें। उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास न करें। ऐसा करने पर उस व्यक्ति के मन में आपके प्रति गलत छवि बन सकती है। याद रखिए सफल होना जितना कठिन है, उससे कहीं ज्यादा कठिन उस सफलता को बनाए रखना।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: एक ही जगह पर बहुत समय तक रखा गया धन नष्ट हो जाता है, जानिए धन से जुड़ी खास बातें

Chanakya Niti: इन 6 स्थितियों में व्यक्ति असहनीय पीड़ा का अनुभव करता है

Chanakya Niti: चाहते हैं बच्चों को योग्य और जिम्मेदार बनाना तो ध्यान रखें ये 3 बातें

Chanakya Niti: इन 3 कारणों से बड़े से बड़ा धनवान भी बन जाता है गरीब 

Chanakya Niti: परेशानियों से बचना चाहते हैं तो हमेशा ध्यान रखें ये 4 बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम