Christmas Card History: सबसे पहले किसने भेजा था क्रिसमस कार्ड, कैसे हुई इस परंपरा की शुरूआत?

Published : Dec 24, 2022, 10:09 AM IST
Christmas Card History: सबसे पहले किसने भेजा था क्रिसमस कार्ड, कैसे हुई इस परंपरा की शुरूआत?

सार

Christmas 2022: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जो पूरी दुनिया में एक साथ बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। ये त्योहार शांति, प्रेम और एकता का संदेश देता है। मान्यता है कि 25 दिसंबर को ही प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, इसलिए ये पर्व इसी दिन हर साल मनाया जाता है।  

उज्जैन. क्रिसमस से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे खास बनाती हैं जैसे क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज और क्रिसमस कार्ड आदि। इस मौके पर लोग एक-दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाइयां देते हैं। जो मित्र और रिश्तेदार दूर होते हैं उन्हें क्रिसमस कार्ड (Christmas 2022) के माध्यम से बधाइयां भेजने की परंपरा है। इसके लिए खास तरह के क्रिसमस कार्डों का उपयोग किया जाता है। क्रिसमस कार्ड का इतिहास भी काफी पुराना है। आगे जानिए क्रिसमस कार्ड से जुड़ी खास बातें…

कैसे हुई हुई क्रिसमस कार्ड की परंपरा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहला क्रिसमस कार्ड विलियम एंगले द्वारा सन् 1842 में भेजा गया था, क्योंकि वह क्रिसमस का मौका था। इसलिए इसे पहला क्रिसमस कार्ड माना जाता है। इस कार्ड में लोग अपने मित्रों के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए दिखाए गए थे। उस कार्ड पर लिखा था विलियम एंगले के दोस्तों को क्रिसमस शुभ हो। इस तरह कार्ड के माध्यम से शुभकामना देना उस समय एक नई परंपरा थी।

रानी विक्टोरिया ने बनवाया शाही क्रिसमस कार्ड 
रानी विक्टोरिया को जब क्रिसमस कार्ड के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे देखने के लिए मंगवाया। ऐसा कार्ड पहले कभी किसी ने किसी को नहीं दिया था। कार्ड से प्रभावित होकर रानी विक्टोरिया ने अपने चित्रकार डोबसन को शाही क्रिसमस कार्ड बनाने के लिए कहा और इस तरह क्रिसमस कार्डों की शुरुआत हुई। ब्रिटिश म्यूज़ियम में आज भी क्रिसमस का एक बधाई कार्ड रखा है, इस पर हैप्पी क्रिसमस टू यू लिखा है। ज़ाहिर है कि किसी संदेश के प्रत्युत्तर में ये कार्ड छापकर भेजने के लिए तैयार किया गया होगा।

इसलिए खास होता है क्रिसमस कार्ड
क्रिसमस कार्ड वैसे तो आम ग्रीटिंग्स कार्ड्स की तरह ही होती है, लेकिन कुछ चीजें उसे खास बनाती हैं। इन कार्ड्स पर प्रभु यीशु, सांता क्लॉज, स्नो फॉल, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बॉल, क्रिसमस बेल आदि चीजें खास तौर पर होती हैं। साथ ही इस पर एक प्यार सा शुभकामना संदेश लिखा होता है जो आपकी भावनाएं व्यक्त करता है। इस संदेश को पढ़कर आपके दोस्त व रिश्तेदारों के मन में अपनत्व का भाव जागता है। 


ये भी पढ़ें-

Christmas 2022: कौन थे पहले सांता क्लॉज? जानें वो बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं


Christmas Tree Tips: क्रिसमस ट्री से भी बढ़ सकता है आपका गुड लक, इन बातों का रखें ध्यान

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम