Happy Kati Bihu: असम का प्रमुख पर्व है काटी बिहू, क्यों मनाते हैं ये उत्सव? दोस्तों से शेयर करें ये बधाई संदेश

Kati Bihu 2022: असम भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। यहां की कुछ परंपराएं और मान्यताएं बहुत अलग हैं। यहां बिहू पर्व साल में कई बार मनाया जाता है जैसे माघ बिहू, कोंगली बिहू आदि। इसके पीछे के कारण भी भिन्न ही हैं।
 

Manish Meharele | Published : Oct 18, 2022 3:20 AM IST / Updated: Oct 18 2022, 09:20 AM IST

उज्जैन. काटी बिहू (Kati Bihu 2022) असम के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल अक्टूबर माह में मनाया जाता है। इस बार ये 18 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं इसी खास बनाती हैं। इसे कोंगली बिहू के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व किसानों से संबंधित हैं। बिहू पर्व साल में 3 बार मनाया जाता है- बोहाग बिहू, माघ बिहू और साल के अंत में काटी बिहू। आगे जानिए काटी बिहू से जुड़ी खास बातें…

क्यों मनाते हैं काटी बिहू पर्व? (Why celebrate Kati Bihu festival)
असम में मनाए जाने वाले तीनों बिहू पर्व कहीं से कहीं प्रकृति से जुड़े हुए हैं। काटी बिहू भी ऐसा ही एक पर्व है। अक्टूबर मास के आते-आते घरों में रखा अनाज खत्म होने लगता है, इसलिए असम के रहवाली इस दौरान अपने अनाज भंडारों, तुलसी के पास और धानि के खेत के नजदीक मिट्टी का दीपक जलाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि हे ईश्वर, हमारे अनाज के भंडार अब खाली हो चुके हैं, अच्छी फसल देकर हमें फिर आशीर्वाद प्रदान करें। इस पर्व में माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

Latest Videos

कैसे मनाते हैं पर्व?
असम में ये पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। स्त्री-पुरुष पारंपरिक वस्त्र पहते हैं और नृत्य करते हैं। स्थानीय वाद्य यंत्र बजाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। काटी बिहू की हर परंपरा में कहीं न कहीं प्रकृति का रंग देखने को मिलता है। दरअसल असम के लोग प्रकृति के बहुत निकट होते हैं और हर मौके पर वे प्रकृति को अलग-अलग तरीकों से धन्वयाद देते हैं। इस पर्व के दौरान किसान अपने खेतों में बांस के डंडे से आकाश दीप लगाते हैं। ये आकाश दीप आत्माओं को स्वर्ग की तरफ रास्ता दिखाने के लिये जलाए जाते हैं।

काटी बिहू पर्व पर दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश…( kati bihu greetings messages)
1.
काटी बिहू के पावन अवसर पर हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आपके सारे सपने सच हो जाएं। यही ईश्वर से प्रार्थना है। 
हैप्पी काटी बिहू

2. जैसे हम अपने घरों के बाहर दीप जलाकर उसे जगमग करते हैं, आशा है आपका जीवन भी नए सपनों और उपलब्धियों से जगमगाए। 
हैप्पी काटी बिहू

3. हम अपने आस-पास की नकारात्मकता को दूर करने का संकल्प लें और आशा और साहस के साथ आगे बढ़ें। 
हैप्पी काटी बिहू

4. नई फसल का मौसम आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लाए, इसी कामना के साथ आपको काटी बिहू की बहुत बहुत शुभकामनाएं


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ravneet Bittu: 'राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी' #Shorts
BJP की बढ़ी टेंशन, अनिल विज ने ठोका CM पद पर दावा #Shorts
Gaya Train Accident: पटरी से उतरा और खेत में चलने लगा इंजन, जमकर वायरल हुआ वीडियो
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
रांची में 'जावा' के साथ हुआ PM Modi का स्वागत, बताया दिलचस्प किस्सा