Dhanteras 2021: तमिलनाडु में है भगवान धन्वंतरि का मंदिर, अच्छी सेहत की कामना से दूर-दूर से आते हैं भक्त

धर्म ग्रंथों के अनुसार प्राचीन समय में देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस समुद्र मंथन से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर देवताओं के वैद्य धन्वंतरि एक हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 11:32 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:06 AM IST

उज्जैन. हर साल धनतेरस पर धन्वंतरि जयंती मनाई जाती है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से रोगों के लाभ मिलता है। इस बार 2 नवंबर, मंगलवार को धनतेरस (Dhanteras 2021) है। तमिलनाड़ु में वेल्लोर जिले के वालाजपेट क्षेत्र में भगवान धन्वंतरि का एक प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर का नाम श्री धन्वंतरि आरोग्य पीड़म है। वेल्लोर से वाजालपेट की दूरी करीब 30 किमी है। धनतेरस पर इस मंदिर में विशेष आयोजन किए जाते हैं।

ये हैं मंदिर से जुड़ी खास बातें…
- इस मंदिर की स्थापना 15 दिसंबर 2004 में हुई थी। ये मंदिर चेन्नई से करीब 110 किमी दूर स्थित है। यहां अच्छे स्वास्थ्य की कामना लेकर काफी भक्त आते हैं। मंदिर में धनवंतरि भगवान के अलावा 78 अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
- भगवान धनवंतिर मंदिर में पंचमुखी गायत्री, दत्तात्रेय, लक्ष्मी, कार्तवीर्यार्जुन, सांई बाबा, शनि मंदिर, भारता माता मंदिर और 468 शिवलिंग भी यहां स्थापित हैं। मंदिर में भव्य हवन कुंड स्थित हैं। यहां अच्छे स्वास्थ्य की कामना से हवन किया जाता है। कुंड में कई प्रकार की औषधियां, जड़ी बूटियां, फल-फूल से आहुति दी जाती है।
- मंदिर में नियमित रूप से अलग-अलग देवी-देवताओं के अलग-अलग हवन होते रहते हैं। यहां के हवन ही इस मंदिर की विशेषता है। यहां एक लाख आंवले का हवन, एक लाख लड्डू का हवन, एक लाख कमल का हवन, छह हजार किलो लाल मिर्ची का हवन, सहस्र चंडी हवन भी मंदिर में हो चुका है।
- दीपावली पर सिर्फ दो दिन भगवान धनवंतरि का विशेष प्रसाद वितरित किया जाता है। मान्यता है कि ये प्रसाद भक्तों की रोगों से रक्षा करता है। भगवान धनवंतरि चिकित्सा के देवता हैं और आयुर्वेद के जनक है। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। धनवंतरि जयंती पर किए जाने वाले हवन का महत्व काफी अधिक है, क्योंकि ये लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए किया जाता है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: शुभ फल पाने के लिए धनतेरस पर करें ये 4 आसान काम, घर आएंगी खुशियां और दूर होंगी परेशानियां

Dhanteras 2021: बचना चाहते हैं अकाल मृत्यु से तो धनतेरस की शाम को करें ये उपाय, इसे स्वयं बताया है यमराज ने

Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!