Dhanteras 2021: शुभ फल पाने के लिए धनतेरस पर करें ये 4 आसान काम, घर आएंगी खुशियां और दूर होंगी परेशानियां

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस (Dhanteras 2021) हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेरदेव और यमराज की पूजा की जाती है। ज्योतिष में इसे स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा गया है यानी इस दिन किए गए उपाय, पूजा, दान आदि का शुभ फल जल्दी ही मिलता है। यही कारण है कि धनतेरस पर लोग कई विशेष उपाय आदि जरूर करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 11:09 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:06 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस बार धनतेरस पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और भी खास बना रहा है। इस दिन सूर्योदय त्रिपुष्कर योग में होगा, इस शुभ योग के प्रभाव आपको तीन गुना फायदा होगा। साथ ही इस दिन बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग भी बनेगा। इसे राजयोग की श्रेणी में रखा जाता है। इस दिन कुछ खास काम करने से आपकी लाइफ में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आगे जानिए इस दिन कौन-से काम जरूर करना चाहिए…

इन देवी-देवताओं की करें पूजा
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी, भगवान श्रीगणेश, कुबेरदेव और यमराज की पूजा करनी चाहिए। भगवान धन्वंतरि की पूजा से अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। देवी लक्ष्मी और कुबेरदेव की पूजा से धन-धान्य की कमी नहीं होती और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यमराज की पूजा से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और भगवान श्रीगणेश की पूजा से बुद्धि निर्मल बनी रहती है।

जरुरतमंदों को दान करें
धनतेरस पर दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन किए गए दान से हमारी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस दिन जरूरतमंदों को कंबल, जूते, चप्पल, भोजन, वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन घर पर अगर कोई भिक्षुक आ जाए तो उसे भी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। भगवान धन्वंतरि की जन्म तिथि होने से इस दिन दवाइयों का दान करना भी शुभ रहता है।

ये चीजें खरीदें
धनतेरस पर खरीदी का भी विशेष महत्व है। इस दिन चांदी की चीजें विशेष रूप से खरीदनी चाहिए। चांदी शुक्र और चंद्रमा से संबंधित धातु है। शुक्र के कारण ही जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसके अलावा बर्तन खरीदना भी इस दिन अच्छा माना गया है। इस दिन साबूत हल्दी खरीदकर लाल कपड़े में बांधकर अपने किचन में रखना चाहिए। इससे किचन में धान्य की कमी नहीं होती।

रांगोली बनाएं और दीपक जलाएं
धनतेरस की शाम को घर के बाहर या आंगन में रांगोली जरूर बनाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इस दिन शाम के समय घर में 11 दीपक अलग-अलग स्थानों पर लगाएं। तुलसी के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं। ये सभी शुभ कार्य आपके जीवन में खुशियां लेकर आते हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: बचना चाहते हैं अकाल मृत्यु से तो धनतेरस की शाम को करें ये उपाय, इसे स्वयं बताया है यमराज ने

Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!