Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य से पहले दीपक जरूर जलाया जाता है। दीपावली (Diwali 2021) पर भी घर को दीपकों को सजाया जाता है। दीपक समृद्धि का प्रतीक है। कहा जाता है कि जब भगवान श्रीराम अपना वनवास खत्म कर अयोध्या आए तो प्रजा ने इस खुशी में पूरे नगर में दीपकों से रोशनी कर दी थी। तभी से दीपावली (Diwali 2021) पर दीपक लगाने की परंपरा चली आ रही है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2021 3:25 PM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:07 AM IST

उज्जैन. दीपावली और दीपक एक दूसरे के पर्याय हैं। इस बार ये दीपावली 4 नवंबर, गुरुवार को है। दीपावली की शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय 11, 21 या 51 दीपक लगाने की परंपरा है। बाद में इन दीपकों की घर के अलग-अलग स्थानों पर रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

1. दिवाली की शाम पर लक्ष्मी पूजा से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। अगर घर में आंगन है तो एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं तो है ड्राइंगरूम या घर के बीचों-बीच दीपक जला सकते हैं।
2. घर के पास मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। मंदिर में कम से कम 5 दीपक जरूर जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करें। घर के पास जो भी चौराहा हो वहां भी एक दीपक जलाना चाहिए।
3. लक्ष्मी पूजन के बाद पीपल के नीचे भी दीपक जलाएं। घर के आंगन में तुलसी के पास दीपक जलाएं। मुख्य द्वार पर दोनों तरफ एक-एक दीपक जलाएं। दिवाली के दिन घर की छत पर भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। छत पर रोशनी करें और रात में एक दीपक भी जलाएं।
4. लक्ष्मी पूजा के समय घर के मंदिर में एक दीपक ऐसा जलाएं जो रातभर जलता रहे। दिवाली पर आंगन में एक रंगोली बनाएं और उस रंगोली में बीच में भी एक दीपक जलाएं।
5. घर के आस-पास कोई मंदिर हो तो वहां जाकर भी दीपक जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा कोई सूना मंदिर जहां कोई आता-जाता न हो, और आपको उसके बारे में पता हो तो वहां जाकर भी दीपक जरूर लगाएं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर बहन करती है भाई की लंबी उम्र की कामना, ये है शुभ मुहूर्त और कथा

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!