Ganesh Chaturthi Kab Hai: कब से कब तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव, इस दौरान कौन-से 5 काम न करें?

Ganesh Chaturthi 2022: इस बार गणेश चतुर्थी पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत भी होगी, जो 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
 

Manish Meharele | Published : Aug 30, 2022 5:58 AM IST / Updated: Aug 30 2022, 04:05 PM IST

उज्जैन. हर साल भाद्रपद मास में 10 दिवसीय गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2022) मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 31 अगस्त, बुधवार से शुरू होकर 9 सितंबर, शुक्रवार तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इन 10 दिनों में भगवान श्रीगणेश पृथ्वी पर निवास करते हैं और अपने भक्तों के दुख-दर्द दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन 10 दिनों में कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से श्रीगणेश नाराज हो जाते हैं। आगे जानिए ऐसे ही 5 कामों के बारे में… 

मांसाहार का सेवन न करें
गणेश उत्सव के दौरान पूरी तरह से सात्विकता का पालन करें। इन 10 दिनों में मांसाहार का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से श्रीगणेश नाराज हो सकते हैं और इसका दुष्परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिल सकता है। ये 10 दिन बहुत खास होते हैं। इन दिनों में भगवान की भक्ति पर ही ध्यान दें तो बेहतर रहेगा।

Latest Videos

किसी प्रकार का नशा न करें
गणेश उत्सव के दौरान शराब या अन्य किसी प्रकार का नशा करने से भी बचें। इन चीजों के सेवन से मन में बुरे विचार आते हैं और गलत कामों की ओर मन आकर्षित होता है। इसलिए भूलकर भी गणेश उत्सव के दौरान शराब या अन्य किसी तरह के नशे का सेवन न करें। 

ब्रह्मचर्य का पालन करें
जब तक भगवान श्रीगणेश घर में विराजित रहें तब तक पति-पत्नी को एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहना चाहिए यानी पूरी तरह से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। श्रीगणेश जब तक घर में रहें इस नियम का सख्ती से पालन करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन पर नियंत्रण रखना भी आता है।

सात्विक जीवन अपनाएं
गणेश उत्सव के दौरान पूरी तरह से सात्विक जीवन अपनाएं। यानी इन 10 दिनों में न तो किसी के खिलाफ कोई बुरे विचार मन में लाएं और न ही किसी पर गुस्सा करें। संभव हो तो इन 10 दिनों में लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक चीजें खाने से भी बचें। इस तरह सात्विकता पूर्ण जीवन ही हमें सही रास्ते पर ले जाता है।

किसी को खाली हाथ न लौटाएं
गणेश उत्सव के दौरान बहुत से लोग भोजन व अन्य चीजों की आशा लिए आपके घर आते हैं। ऐसे में उन्हें निराश न लौटाएं। अपनी शक्ति के अनुसार, उन्हें कुछ न कुछ जरूर दें। ऐसा करने से भगवान श्रीगणेश की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और आप जीवन में उन्नति करेंगे।


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, 300 साल में नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग


Ganesh Chaturthi 2022: घर में स्थापित करें गणेश प्रतिमा तो ध्यान रखें ये 5 बातें, मिलेंगे शुभ फल

Ganesh Chaturthi 2022: इसके बिना अधूरी मानी जाती है श्रीगणेश की पूजा, जानिए क्या है ये खास चीज?
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल