गरुड़ पुराण: रोज सुबह करें ये 5 काम, इससे दिन अच्छा गुजरेगा और हर काम में सफलता मिलेगी

Published : Jul 05, 2020, 09:57 AM IST
गरुड़ पुराण: रोज सुबह करें ये 5 काम, इससे दिन अच्छा गुजरेगा और हर काम में सफलता मिलेगी

सार

सनातन परंपराओं में हिंदु ग्रंथों ने संतुलित जीवन शैली के लिए कई तरह की बातें कही गई हैं। ऐसे ही ग्रंथों में से एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है गरुड़ पुराण। 

उज्जैन. इस पुराण में आदर्श जीवन और मृत्यु के उपरांत होने वाली बातों के बारे में बताया गया है। पुराण के अनुसार हर इंसान की दिनचर्या में कुछ बातें शामिल होनी चाहिए। इसमें भी सुबह के समय दिन की शुरुआत खास 5 चीजों से होनी चाहिए। इनके बिना दिन अधूरा रहता है। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में उन 5 बातों के बारे में बताया गया है। 

श्लोक-
स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्।
यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।।

1. स्नान
स्नान मनुष्य की दिनचर्या का सबसे खास हिस्सा माना जाता है। पुराणों से अनुसार, हर किसी को अपने दिन की शुरुआत स्नान करके ही करनी चाहिए। जो मनुष्य रोज सुबह सबसे पहले स्नान करके पवित्र होता है, उसका पूरा दिन शुभ और ऊर्जा से भरा हुआ होता है।

2. दान
दान के महत्व के बारे में कई धर्म-ग्रंथों और पुराणों में बताया गया हैं। हर किसी को अपनी श्रद्धा के अनुसार रोज कुछ न कुछ दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

3. हवन या दीपक लगाना
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हर किसी को अपनी दिनचर्या में घर की सुख-शांति के लिए हवन करने का नियम बनाना चाहिए। अगर रोज हवन करना संभव न हो तो कम से कम भगवान और तुसली के आगे दीया तो लगाना ही चाहिए। ऐसे करने से मनुष्य को अपने हर काम में सफलता जरूर मिलती है।

4. जप
हर किसी को अपने दिन में से थोड़ा समय मंत्र जप के लिए भी निकालना चाहिए। चाहे किसी भी एक मंत्र का नियम बनाएं, लेकिन रोज जप जरूर करें। पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया जप कभी व्यर्थ नहीं जाता। मनुष्य को अपने जप का शुभ फल जरूर मिलता है।

5. देवपूजन
भगवान की पूजा-अर्चना करना हिंदू धर्म का संस्कार है। रोज सुबह स्नान करके भगवान की पूजा करना चाहिए  और उन्हें भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती हैं और परिवार पर आने वाली परेशानियां अपनेआप खत्म होने लगती हैं। इसलिए रोज भगवान की पूजा करने का नियम जरूर बनाएं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम