Good Friday 2022: क्यों मनाते हैं गुड फ्राइडे, क्या है इस दिन की मान्यता, क्या करते हैं इस दिन?

ईसाई धर्म के लोग पाम संडे के बाद आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे (Good Friday 2022) का पर्व मनाते हैं। ये त्योहार अक्सर अप्रैल में आता है। इस बार ये पर्व 15 अप्रैल को है। इसे होली फ्राइडे (Holy Friday 2022) और ग्रेट फ्राइडे (Great Friday 2022) भी कहा जाता है।

Manish Meharele | Published : Apr 14, 2022 11:36 AM IST

उज्जैन. गुड फ्राइडे से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ीं हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) के बलिदान को इस दिन याद कर ये पर्व मनाया जाता है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोग इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना करते हैं व अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। ये क्रिश्चियन कम्युनिटी के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आगे जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: साल में 1 नहीं 2 बार मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

इसी दिन यीशु ने दिया था बलिदान
ईसाई मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन ही प्रेम, दया और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु ईसा मसीह को धार्मिक कट्टरपंथियों ने सूली पर लटका दिया था। तभी से क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोग उनके बलिदान की याद में गुड फ्राइडे का पर्व मनाते आ रहे हैं। बाइबिल के मुताबिक सूली पर लटकाए जाने के 3 दिन बाद यानी रविवार को प्रभु यीशु पुनर्जीवित हो गए थे। इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है, जो इस बार 17 अप्रैल को है।
 

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमानजी की इन तस्वीरों में छिपा है आपकी परेशानियों का हल, अपने घर में लगाएं
 

Latest Videos

क्यों दी गई प्रभु यीशु को फांसी?
ईसाई मान्यताओं के अनुसार, यीशू यानी ईसा मसीह का जन्म फलस्तीन के बेथलहम शहर में हुआ था। इसे ईसाइयों के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। वे जब बड़े हुए तो यरुशलम के गैलिली प्रांत में लोगों के बीच जाकर प्रेम और अहिंसा का संदेश देने लगे। उनकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती गई। लोग उन्हें ईश्वर का पुत्र कहने लगे। इस बात की भनक  कट्टरपंथियों को लग गई और उन्होंने इस बात की शिकायत रोम के शासक से कर दी। रोम साम्राज्य ने उनके खिलाफ़ राजद्रोह का आरोप लगाया और उन्हें मृत्यु दंड दिया गया।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी
 

क्या करते हैं गुड फ्राइडे के दिन?
ईसाई धर्म को मानने वाले गुड फ्राइडे पर फास्ट यानी उपवास रखते हैं और गिरजाघरों यानी चर्च में विशेष प्रार्थना करते हैं। खास बात ये है कि इस दिन गिरजाघरों में घंटा नहीं बजाया जाता है, बल्कि लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं। लोग प्रभु यीशु के बलिदान और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। इस दिन दान-धर्म के कार्य भी किए जाते हैं। उपवास के बाद मीठी रोटी बनाकर खायी जाती हैं।

ये भी पढ़ें

Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी


Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला