Hanuman Jayanti 2022 Puja Vidhi: जानिए, हनुमानजी की पूजा से जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं

धर्म ग्रंथों में सभी देवी-देवताओं से जुड़े अलग-अलग नियम बताए गए हैं। इनमें से हनुमानजी की पूजा से जुड़े नियम बहुत सख्त हैं। इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है अगर गलती से भी इन नियमों का ध्यान न रखा जाए तो अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
 

Manish Meharele | Published : Apr 15, 2022 9:09 AM IST / Updated: Apr 15 2022, 02:59 PM IST

उज्जैन. इस बार हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2022) 16 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन हर कोई हनुमानजी की पूजा कर उनकी कृपा पाने की कोशिश करेगा। लेकिन गलत तरीके से की गई पूजा आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए हनुमानजी की पूजा करते समय कुछ बातों का जानना बहुत जरूरी है। नियमों के अनुसार पूजा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये नियम बहुत ही सरल हैं, जिनका पालन हर कोई कर सकता है। आगे जानिए हनुमानजी की पूजा से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें- Guru Rashi parivartan April 2022: गुरु के राशि बदलने से किसे होगा फायदा, किसे नुकसान? जान सकते हैं एक क्लिक से

हनुमानजी की पूजा करते समय कैसे कपड़े पहनें?
कुछ लोग नहाने के तुरंत बाद यानी इनरवियर या टॉवेल में ही हनुमानजी की पूजा करने लगते हैं। ये तरीका बिल्कुल गलत है। हनुमानजी की पूजा करते समय धोती पहनना अच्छा माना जाता है और ये धोती अगर लाल रंग की हो तो और भी शुभ रहता है।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: छप्पन भोग नहीं सिर्फ इतने में खुश हो जाते है पवन पुत्र हनुमान, उन्हें चढ़ाएं ये 8 चीजें
 

ये है हनुमानजी की पूजा का समय
धर्म ग्रंथों के अनुसार, हनुमानजी की पूजा का सही समय सुबह और शाम को है। दिन में वे ध्यान अवस्था में रहते हैं, इसलिए इस दौरान उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। सुबह 12 बजे से पहले और शाम को 5 बजे बाद ही हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हालांकि विशेष अवसरों पर जैसे हनुमान जन्मोत्सव पर दिन में कभी-भी पूजा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

अशुद्ध अवस्था में न करें पूजा
हनुमानजी सहित अन्य किसी भी देवी-देवता की पूजा बिना स्नान किए नहीं करनी चाहिए। इससे दोष लगता है। इतना ही नहीं कुछ भी खाने के बाद पानी जरूर पीना चाहिए या कुल्ला करना चाहिए। इससे मुख की शुद्धि होती है। ऐसा न करने से अशुद्ध अवस्था बनी रहती है। इस स्थिति में भी पूजा करना दोष बढ़ाता है।

परिवार में किसी की मृत्यु और जन्म होने पर
हिंदू धर्म के अंतर्गत परिवार में किसी की मृत्यु या जन्म पर होने कई नियमों का पालन करना जरूरी होती है। इस दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार, परिवार में किसी की मृत्यु होन पर 13 दिन तक और संतान होने पर 10 दिन पूजा नहीं करनी चाहिए। यहां तक कि मंदिर में प्रवेश भी नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सूर्य के राशि बदलते ही खत्म हुई शुभ कार्यों पर लगी रोक, अगले 4 महीनों में विवाह के लिए 33 शुभ मुहूर्त
 

इन बातों का भी रखें ध्यान…
1.
हनुमानजी को भोग लगाते समय शुद्धता का ध्यान रखें। अगर ऐसा करना संभव न हो तो सिर्फ फल का भोग भी लगा सकते हैं।
2. हनुमानजी के मंदिर में प्रवेश पहले हाथ-पैर धोना चाहिए।
3. हनुमानजी के मंत्रों का जाप करते समय मन एकदम शांत होना चाहिए।

ये भी पढ़ें 
 

hanuman jayanti 2022: पवन पुत्र हनुमान की रहेगी असीम कृपा, अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेंजे ये मैसेज-फोटो

Hanuman Jayanti 2022: ये हैं हनुमानजी के 5 प्रसिद्ध मंदिर, सभी से जुड़ी हैं अनोखी मान्यताएं और परंपराएं

Hanuman Jayanti 2022: साल में 1 नहीं 2 बार मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी

Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी
 

Share this article
click me!