ऋग्वेद में पुष्य का कहा गया है सुख-समृद्धि देने वाला नक्षत्र, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

Published : Nov 07, 2020, 10:18 AM IST
ऋग्वेद में पुष्य का कहा गया है सुख-समृद्धि देने वाला नक्षत्र, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

सार

इस बार 7 नवंबर को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। ज्योतिर्विज्ञान में बताए गए 27 नक्षत्रों में 8वें नंबर पर पुष्य नक्षत्र आता है। शास्त्रों के मुताबिक चूंकि पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है और इसीलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु स्थायी तौर पर सुख समृद्धि देती है।

उज्जैन. इस बार 7 नवंबर को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। ज्योतिर्विज्ञान में बताए गए 27 नक्षत्रों में 8वें नंबर पर पुष्य नक्षत्र आता है। शास्त्रों के मुताबिक चूंकि पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है और इसीलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु स्थायी तौर पर सुख समृद्धि देती है। पुष्य का अर्थ है पोषण करने वाला, ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला।

ऋग्वेद में पुष्य को कहा है शुभ तारा
काशी के पंडित गणेश मिश्र के अनुसार, पुष्य को ऋग्वेद में शुभ तारा कहा गया है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक गाय के थन को इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। वैदिक संस्कृति में गाय के दूध को अमृत की तरह ही माना है। ये नक्षत्र गाय के ताजे दूध जैसा पोषण कारी, फायदेमंद और मन को प्रसन्नता देने वाला होता है। इसलिए ऋग्वेद में इसे मंगल कर्ता, वृद्धि कर्ता और सुख समृद्धि देने वाला भी कहा गया है।

जानिए पुष्य नक्षत्र से जुड़ी खास बातें…
1.
पुष्य एक अन्ध नक्षत्र है। पुष्य-नक्षत्र में खोई हुई कोई भी चीज जल्दी ही मिल जाती है। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़ सभी मांगलिक काम किए जा सकते हैं।
2. यदि कोई पुष्य नक्षत्र के योग में सोने के आभूषण खरीदता है तो उसे इन चीजों से स्थायी लाभ मिलता है। इनसे मिलने वाला धन बरकत देता है।
3. पुष्य नक्षत्र में किसी कंपनी के शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो यह भी फायदेमंद हो सकता है। निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
4. पुष्य योग में जो चीजें खरीदी जाती हैं, उससे परिवार को भी फायदा होता है। खरीदने वाले के परिवार को भी विशेष सुविधा और शुभ फल मिलता है।
5. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह दिन काफी फायदेमंद रहता है। इस दिन बही-खाते खरीदने की परंपरा है। माना जाता है पुष्य नक्षत्र में बही-खाते खरीदने से बिजनेस में फायदा बहुत होता है।
6. पुष्य नक्षत्र में सफेद रंग की चीजें जैसे चावल, शकर और अन्य चीजों में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। निवेश से पहले सावधानी रखना जरूरी है।
7. पुष्य नक्षत्र में दूध का दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। माना जाता है ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती है। का निराकरण होता है।

पुष्य नक्षत्र के बारे में ये भी पढ़ें

शनि पुष्य के शुभ संयोग में करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, शनिदेव कर सकते हैं आपकी हर इच्छा पूरी

शनि पुष्य के शुभ योग में कौन-सी चीजें खरीदना रहेगा फायदेमंद, जानिए

पुष्य नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं खास, जानें इनसे जुड़ी 10 रोचक बातें

7 नवंबर को शनि पुष्य के शुभ योग में करें राशि अनुसार उपाय, शनिदेव दूर कर सकते है परेशानियां

शनि पुष्य का शुभ संयोग 7 नवंबर को, किस योग में कौन-सा काम करना होता है शुभ?

आज शनि पुष्य पर करें इन 5 में से किसी भी 1 मंत्र का जाप, मिल सकती है हर काम में सफलता

शनि पुष्य आज: दिन भर बनेंगे 5 शुभ मुहूर्त, जानिए किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश