Life Management: जब राजा ने कहा “सड़कों को चमड़े से ढंक दो” तो सब परेशान हो गए, तब एक मंत्री ने निकाला इसका हल

आज के समय में समस्या किसे नहीं है। सभी की अपनी-अपनी परेशानियां होती हैं और समय रहते उनका समाधान भी हो जाता है। कुछ लोग छोटी सी समस्या को भी इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं कि मानों दुनिया में सबसे ज्यादा परेशान वहीं है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2021 5:33 AM IST

उज्जैन. कभी-कभी समस्या का समाधान हमारे आस-पास ही होता है, लेकिन हम अपने अंहकार में किसी से उसके बारे में पूछते नहीं और कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं, जिनके कारण हमें भविष्य में पछताना पड़ता है। Asianetnews Hindi Life Management सीरीज चला रहा है। इस सीरीज में एक राजा की कहानी से आप आसानी से समझ सकते हैं कि एक छोटी-सी सलाह भी हमारे कितने काम आ सकती है।
 

राजा ने दिया सड़कों को चमड़े से ढंकने का आदेश
एक बार की बात है एक राजा था। उसका एक बड़ा-सा राज्य था। एक दिन उसे देश घूमने का विचार आया और उसने देश भ्रमण की योजना बनाई और घूमने निकल पड़ा। जब वह यात्रा से लौट कर अपने महल आया। 
उसने अपने मंत्रियों से पैरों में दर्द होने की शिकायत की। राजा का कहना था कि “मार्ग में जो कंकड़ पत्थर थे वे मेरे पैरों में चुभ गए और इसके लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए।”
कुछ देर विचार करने के बाद उसने अपने सैनिकों व मंत्रियों को आदेश दिया कि “राज्य की संपूर्ण सड़कें चमड़े से ढंक दी जाएं।” 
राजा का ऐसा आदेश सुनकर सब सकते में आ गए। लेकिन किसी ने भी मना करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह तो निश्चित ही था कि इस काम के लिए बहुत सारे रुपए की जरूरत थी। लेकिन फिर भी किसी ने कुछ नहीं कहा। 
कुछ देर बाद राजा के एक बुद्धिमान मंत्री ने एक युक्ति निकाली। उसने राजा के पास जाकर डरते हुए कहा कि “मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूँ। अगर आप इतने रुपयों को अनावश्यक रूप से बर्बाद न करना चाहें तो एक अच्छी तरकीब मेरे पास है।” 
राजा ने कहा “बताओ क्या सुझाव है”। 
मंत्री ने कहा कि “पूरे देश की सड़कों को चमड़े से ढंकने के बजाय आप चमड़े के एक टुकड़े का उपयोग कर अपने पैरों को ही क्यों नहीं ढंक लेते।” 
राजा ने अचरज की दृष्टि से मंत्री को देखा और सोच कि ये बात उनके दिमाग में क्यों नहीं आई। राजा ने मंत्री का सुझाव मानते हुए अपने लिए जूता बनवाने का आदेश दे दिया।

लाइफ मैनेजमेंट
यह कहानी हमें एक महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है कि हमेशा ऐसे हल के बारे में सोचना चाहिए जो ज्यादा उपयोगी हो। जल्दबाजी में अप्रायोगिक हल सोचना बुद्धिमानी नहीं है। दूसरों से राय मशविरा करके भी समस्याओं का हल खोजने में मदद मिल सकती है। छोटे से उपाय से भी बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

लाइफ मैनेजमेंट की और भी खबरें पढ़ें...

Life Management:''मेरी पत्नी से मेरा रोज झगड़ा होता है, ये समस्या कैसे दूर हो सकती है''? कहानी से समझें उपाय
 

Vidur Niti: जानिए किन लोगों से बचकर रहें, धन के दुरुपयोग कौन-से हैं और ज्ञानी की पहचान कैसे करें?

Vidur Niti: कौन व्यक्ति मूर्ख है, वो कौन-से काम हैं, जिनसे मनुष्यों की उम्र कम होती है, जानिए

Vidur Niti: ध्यान रखेंगे इन 10 बातों को तो कभी असफल और परेशान नहीं होंगे

Vidur Niti: पाना चाहते हैं सुखी और सफल जीवन तो इन 4 बातों का हमेशा ध्यान रखें

Share this article
click me!