Mahashivratri 2022: पुत्र वध पर भी विचलित नहीं हुई ये शिव भक्त, प्रसन्न होकर महादेव ने दिया ये वरदान

Published : Mar 01, 2022, 07:34 AM IST
Mahashivratri 2022: पुत्र वध पर भी विचलित नहीं हुई ये शिव भक्त, प्रसन्न होकर महादेव ने दिया ये वरदान

सार

आज (1 मार्च, मंगलवार) महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) है। इस दिन प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इन मंदिरों में ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों (12 Jyotirlinga ) में अंतिम घुश्मेश्वर (Ghushmeshwar) है।

उज्जैन. घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) के नजदीक दौलताबाद (Daulatabad) से 11 किलोमीटर दूर वेरुलगांव के पास स्थित है। इस मंदिर का निर्माण देवी अहिल्याबाई होल्कर (Ahilyabai Holkar) ने करवाया था। शहर से दूर स्थित यह मंदिर सादगी से परिपूर्ण है। इस ज्योतिर्लिंग को घुसृणेश्वर या घृष्णेश्वर भी कहा जाता है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन व पूजन से सुखों में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि के मौके पर जानिए इस ज्योतिर्लिंग से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: विष्णुजी के अवतार ने की थी इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना, उन्हीं के नाम पर है ये तीर्थ

ये है घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग से जुड़ी कथा
किसी समय देवगिरि पर्वत के निकट सुधर्मा नामक ब्राह्मण अपनी पत्नी सुदेहा के साथ रहता था। वे दोनों शिव भक्त थे किंतु संतान न होने से सदैव चिंतित रहते थे। संतान की चाह में सुदेहा ने अपने पति का दूसरा विवाह अपनी छोटी बहन घुश्मा से करवा दिया। घुश्मा भी शिवभक्त थी। वह अपनी बहन की आज्ञा से रोज एक सौ एक पार्थिव शिवलिंग बनाकर समीप स्थित तालाब में विसर्जित करती थी।
समय आने पर घुश्मा ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिससे उसका मान बढ़ गया। यह देख सुदेहा मन ही मन जलने लगी। समय पर उस पुत्र का विवाह भी हुआ और पुत्रवधू घर में आ गई। तब सुदेहा की जलन और भी बढ़ गई। एक दिन सुदेहा ने रात में मौका पाकर छुरे से घुश्मा के पुत्र का वध कर दिया और उसके टुकड़े कर समीप स्थित तालाब में फेंक आई।
सुबह जब घुश्मा की पुत्रवधू ने अपने पति को नहीं देखा और उसके बिस्तर पर खून व शरीर के अवशेष देखे तो बहुत डर गई। उसने यह बात घुश्मा व सुधर्मा को बताई। वे दोनों उस समय शिव पूजन कर रहे थे। पुत्र की मृत्यु का समाचार सुनकर भी वे शिव पूजन से विचलित नहीं हुए। पूजन समाप्ति के बाद जब घुश्मा ने अपने पुत्र के अवशेष देखे तो उसने सोचा कि भगवान शिव की कृपा से मुझे पुत्र की प्राप्ति हुई थी, वे ही उसकी रक्षा करेंगे।
ऐसा विचारकर घुश्मापार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन करने तालाब के किनारे गई। शिवलिंग विसर्जन कर जब वह लौटने लगी तो उसे अपना पुत्र उसी तालाब के किनारे खड़ा दिखाई दिया। उसी समय उसकी भक्ति से प्रसन्न भगवान शिव वहां प्रकट हुए। भगवान शिव ने घुश्मा से वरदान मांगने के लिए कहा। तब घुश्मा ने कहा कि आप लोगों की रक्षा के लिए सदा यहां निवास कीजिए और मेरे नाम से ही आपकी ख्याति हो। भगवान शिव ने उसे वरदान दिया और उस स्थान पर घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हो गए। 

ये भी पढ़ें-  Mahashivratri 2022: दुष्ट को दंड देने प्रकट हुए थे महादेव, गुजरात में यहां स्थापित है ज्योतिर्लिंग रूप में

घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग से जुड़ी खास बातें
1.
इस मंदिर में तीन द्वार हैं। गर्भगृह के ठीक सामने एक विस्तृत सभा मंडप है। सभा मंडप मजबूत पाषाण स्तंभों पर आधारित है। इन स्तंभों पर सुन्दर नक्काशी की हुई है।
2. सभा मंडप में पत्थर से निर्मित नंदीजी की मूर्ति स्थित है जो कि ज्योतिर्लिंग के ठीक सामने है।
3. घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप ही एक सरोवर भी है, जिसे शिवालय के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि जो भी इस सरोवर का दर्शन करता है उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
5. यहां से आगे कुछ दूर जाकर इतिहास प्रसिद्ध एलोरा की दर्शनीय गुफाएं हैं। एलोरा की इन गुफाओं में कैलास नाम की गुफा सर्वश्रेष्ठ और अति सुन्दर है। पहाड़ को काट-काटकर इस गुफा का निर्माण किया गया है। कैलास गुफा की कलाकारी दर्शकों के मन को मुग्ध कर देती है।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: यहां किया था शिवजी ने कुंभकर्ण के पुत्र का वध, उसी के नाम है महाराष्ट्र का ये ज्योतिर्लिंग

कैसे पहुंचें?
श्री घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के महाराष्ट्र प्रांत में दौलताबाद स्टेशन से बारह मील दूर वेरुल गांव के पास स्थित है, जो दौलताबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां मध्य रेलवे के मनमाड पूना मार्ग पर मनमाड से लगभग 100 किलोमीटर पर दौलताबाद स्टेशन पुणे पड़ता है। दौलताबाद से आगे औरंगाबाद रेलवे स्टेशन है। यहां से वेरुल जाने का अच्छा मोटरमार्ग है, जहां से विविध प्रकार के वाहन सुलभ होते हैं।

 

ये भी पढ़ें...

Mahashivratri 2022: झारखंड के इस स्थान को कहते हैं देवताओं का घर, यहां है रावण द्वारा स्थापित ज्योतिर्लिंग

Mahashivratri 2022: त्रिदेवों का प्रतीक है ये ज्योतिर्लिंग, दक्षिण की गंगा कही जाती है यहां बहने वाली ये नदी

Mahashivratri 2022: इस ज्योतिर्लिंग के शिखरों में लगा था 22 टन सोना, स्वयं महादेव करते हैं इस नगर की रक्षा

Mahashivratri 2022: पांडवों ने की थी इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना, इस वजह से सिर्फ 6 महीने होते हैं दर्शन

Mahashivratri 2022: इन देवता के नाम पर है गुजरात का ये प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग, 10 टन है इसके शिखर का भार

आंध्र प्रदेश के इस ज्योतिर्लिंग को कहते हैं दक्षिण का कैलाश, पुत्र प्रेम में यहां स्थापित हुए थे शिव-पार्वती

Mahashivratri 2022: भक्तों की रक्षा के लिए धरती फाड़कर आए थे महाकाल, आज भी ज्योतिर्लिंग रूप में है स्थापित

इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन बिना अधूरी मानी जाती है तीर्थ यात्रा, विंध्य पर्वत के तप से यहां प्रकट हुए थे महादेव

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम