संकटा गणेश चतुर्थी 13 जनवरी को, जानिए कैसी सूंड वाली गणेश प्रतिमा देती है शुभ फल

Published : Jan 11, 2020, 09:27 AM IST
संकटा गणेश चतुर्थी 13 जनवरी को, जानिए कैसी सूंड वाली गणेश प्रतिमा देती है शुभ फल

सार

गणेशजी को वक्रतुंड भी कहा जाता है। इस शब्द का अर्थ है मुड़ी हुई सूंड। भगवान गणेश का ये भी एक सुन्दर स्वरूप है, जिसमें उनकी सूंड मुड़ी हुई होती है।

उज्जैन. इस बार 13 जनवरी, सोमवार को संकटा गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए गणेश प्रतिमा की सूंड दाएं हाथ की ओर होना चाहिए या फिर बाएं हाथ की ओर-

घर के लिए ज्यादा शुभ होती है बाएं हाथ की ओर सूंड वाली मूर्ति
पं. शर्मा के अनुसार घर में हमेशा बाएं हाथ की ओर की सूंड वाली गणेश प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। अगर घर के द्वार पर गणेश की मूर्ति लगाना चाहते हैं तो उस मूर्ति की सूंड बाएं हाथ की ओर ही होना चाहिए।

इस मूर्ति से बनी रहती है सकारात्मकता
बाएं हाथ की ओर मुड़ी हुई सूंड वाली प्रतिमा रखेंगे तो घर में सकारात्मकता बनी रहती है। घर में किसी भी जगह पर सीधी सुंड वाली गणेश प्रतिमा भी स्थापित की जा सकती है। ऐसी प्रतिमाएं घर के वातावरण को संतुलित बनाए रखती हैं।

वास्तु दोष दूर करने के लिए ब्रह्म स्थान में रखें गणेशजी की मूर्ति
घर के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। इस जगह का कारक पृथ्वी तत्व होता है। अगर घर में स्थापित प्रतिमा पीली मिट्टी की हो तो शुभ रहता है। इस तरह हम घर में बाईं ओर की सूंड वाली प्रतिमा स्थापित करें तो उससे घर में उपस्थित कई तरह के वास्तु दोषों का नाश करती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम