सूर्य ग्रहण 10 जून को, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए सावधानी, ध्यान रखें ये बातें

Published : Jun 08, 2021, 09:30 AM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 01:29 PM IST
सूर्य ग्रहण 10 जून को, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए सावधानी, ध्यान रखें ये बातें

सार

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून, गुरुवार को होने वाला है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।

उज्जैन. वैसे तो ग्रहण खगोलीय घटना है, लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे देश में प्रचलित हैं। ऐसी ही एक मान्यता ये है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी छिपे हैं, जो इस प्रकार हैं…

1. ग्रहण एक खगोलीय घटना है, इस दौरान बहुत सारी तरंगे निकलती हैं, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं होती इस वजह से गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण देखने से रोका जाता है।
2. वैज्ञानिक तथ्य कहते हैं कि ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में निगेटिव ऊर्जा होती है, जो कि प्रेग्रनेंट लेडी के लिए सही नहीं होती। इस कारण उन्हें ग्रहण देखने के लिए मना किया जाता है।
3. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को 'ऊं' का जाप करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है साथ ही 'ऊं' का तेजी से पाठ करने से महिला का दिमाग केवल वो ही स्वर सुनता है, जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अच्छा होता है।
4. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को तेज धार वाली चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।
5. गर्भवती महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है, इसलिए वे इस बात का ध्यान रखें कि ग्रहण के पहले ही पर्याप्त भोजन कर लें, जिससे कि ग्रहण के दौरान उन्हें भूख न लगे। ग्रहण के दौरान भोजन करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता।
6. गर्भवती महिलाओं को सूतक से जुड़े अन्य नियमों का पालन करना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना खत्म हो जाती है।

सूर्य ग्रहण के बारे में ये भी पढ़ें

10 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण पर दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा, जानिए और भी खास बातें

10 जून को होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये रहेगा ग्रहण का समय और इन देशों में देगा दिखाई

10 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में होगा, किन लोगों को रहना होगा संभलकर?

जून 2021 में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, सूर्य और मंगल के राशि बदलने से बनेंगे अशुभ योग

साल 2021 में होंगे 2 सूर्य व 2 चंद्रग्रहण, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम