गलत तरीके से सोने पर हो सकते हैं कई नुकसान, वास्तु और धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं सोने से जुड़े कई नियम

Published : May 18, 2021, 11:15 AM IST
गलत तरीके से सोने पर हो सकते हैं कई नुकसान, वास्तु और धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं सोने से जुड़े कई नियम

सार

वास्तु और हमारे धर्म शास्त्रों में शयन (सोना) से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। कई बार हम पूरे दिन के थके हुए होते हैं और ऐसे ही जाकर सो जाते हैं। गलत तरीके से सोना स्वाथ्य के लिए तो नुकसानदायक होता ही है साथ ही इसके कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

उज्जैन. वास्तु कहता है कि व्यक्ति किस दिशा में सोता है, इस बात का प्रभाव उसकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों पर पड़ता है इसलिए सही दिशा में सोना आवश्यक है। आगे जानिए सोने के सही नियम और दिशा…

1. वास्तु के अनुसार पूर्व की दिशा की और सिर करके सोना शुभ रहता है। इस दिशा में सिर करके सोने से सकारात्मकता में बढ़ोत्तरी होती है। पूर्व दिशा की ओर सोने से पठन-पाठन में भी एकाग्रता बढ़ती है।
2. पश्चिम दिशा की तरफ सिर करके सोना भी लाभप्रद रहता है। इस दिशा की ओर सिर करके सोने से यश कीर्ति में बढ़ोत्तरी होती है।
3. वास्तु में वैसे तो उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ दिशा माना गया है लेकिन इस दिशा की ओर सिर करके सोना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं रहता है। इस दिशा की ओर सिर करके सोने से शरीर में रोग पनपते हैं।
4. दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना भी फायदेमंद रहता है। इस दिशा में सिर करके सोने से नकारात्मक विचार नहीं आते हैं साथ ही तनाव भी नहीं रहता है।
5. इसके अलावा दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है।
6. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कभी भी टूटी खाट, टूटे पलंग, मैले बिस्तर और जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। कभी भी निर्वस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए।
7. ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार दिन में तथा सूर्योदय के बाद तक एवं सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए। इससे शरीर में सोने से शरीर में रोग पनपते हैं और दरिद्रता आती है। 
8. कभी भी सूने-निर्जन घर, श्मसान, मंदिर के गर्भगृह और अंधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

वास्तु टिप्स: किचन में कहां होना चाहिए फ्रीज और अन्य इलेक्ट्रानिक चीजें, किस दिशा में मुख करके बनाएं खाना?

घर के इन हिस्सों पर होता है राहु का प्रभाव, यहां दोष होने पर मिलने लगते हैं अशुभ फल

पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों का कारण हो सकता है वास्तु दोष, ध्यान रखें ये आसान टिप्स

घर, दुकान या ऑफिस में लगाना चाहिए हंस की तस्वीर, इससे खत्म होती है निगेटिविटी

बाथरूम और शौचालय का साथ होना बढ़ाता है चंद्रमा और राहु के दोष, इससे बढ़ती है निगेटिविटी

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश