परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और उनके जीवन की खुशहाली के लिए यह जरूरी है कि आपके घर में रसोई भी वास्तु सम्मत हो। रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

उज्जैन. हमारे बीच में यह गलत प्रचलन है कि हम मकान बनवाते समय रसोईघर को कम स्थान देने की सोचते हैं। जबकि उसका खुला-खुला वातावरण रहना अत्यंत ज़रूरी है क्यों कि जितने उपकरण तथा सामग्री रसोईघर में होती है उतना किसी अन्य जगह नहीं। आगे जानिए किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस दिशा में हो किचन?
वास्तु की मानें तो घर में अग्नितत्व की दिशा आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में रसोई का निर्माण होना चाहिए। आग्नेय दिशा,अग्नि के रजस गुण के कारण रसोई लिए उपयुक्त मानी गई है। अगर इस दिशा में इसे बनाना संभव नहीं है, तो उत्तर-पश्चिम भाग में भी बना सकते हैं।

ऐसी हो रसोई के अंदर की व्यवस्था
1.
रसोई घर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखना चाहिए और खाना पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना भी आवश्यक है,इससे धन की वृद्धि तथा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
2. पीने योग्य जल का भंडारण व हाथ धोने के लिए नल ईशान कोण में होना चाहिए। रसोई में सिंक यानि कि बर्तन धोने की दिशा के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी गई है। 
3. टोस्टर, गीजर या माइक्रोवेव ओवन आग्नेय कोण में रखना आपके लिए लाभदायक होगा।
4. मिक्सर, आटा चक्की, जूसर आदि आग्नेय कोण के निकट दक्षिण में रखना शुभ माना गया है।
5. यदि रेफ्रीजिरेटर रसोई में रखना है तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें, ईशान या नैऋत्य कोण पर कदापि नहीं रखना चाहिए।
6. मसाले के डिब्बे, बर्तन,चावल, दाल,आटा आदि के डिब्बे दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में रखना वास्तु सम्मत है।
7. खाली सिलेंडर नैऋत्य कोण में रखें एवं प्रयोग होने वाला सिलेंडर दक्षिण दिशा की ओर रखें।
8. अगर आप के घर में पहले से काले रंग का पत्थर लगा हुआ है तो आप इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए किचन में स्वास्तिक बना सकते हैं इससे वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाएगा।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर के इन हिस्सों पर होता है राहु का प्रभाव, यहां दोष होने पर मिलने लगते हैं अशुभ फल

पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों का कारण हो सकता है वास्तु दोष, ध्यान रखें ये आसान टिप्स

घर, दुकान या ऑफिस में लगाना चाहिए हंस की तस्वीर, इससे खत्म होती है निगेटिविटी

बाथरूम और शौचालय का साथ होना बढ़ाता है चंद्रमा और राहु के दोष, इससे बढ़ती है निगेटिविटी

वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे खास ध्यान तो घर का ऑक्सीजन लेवल रहेगा मेंटेन