दिपावली मनाने से जुड़ी हैं ये 7 अलग-अलग मान्यताएं, जानिए क्यों मनाते हैं ये उत्सव?

Published : Nov 13, 2020, 11:56 AM IST
दिपावली मनाने से जुड़ी हैं ये 7 अलग-अलग मान्यताएं, जानिए क्यों मनाते हैं ये उत्सव?

सार

दीपावली का नाम सुनते ही मन में मिठाइयों, पटाखों, रंगोली आदि की यादें ताजा हो जाती हैं। इसे अगर हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस बार ये पर्व 14 नवंबर, शनिवार को है। दीपावली का पर्व क्यों मनाया जाता है, इससे जुड़ी कईं कथाएं व किवदंतियां हमारे धर्म ग्रंथों में मिलती हैं।

उज्जैन. दीपावली उत्सव लगातार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें हर दिन का अपना अलग महत्व है। दीपावली का पर्व क्यों मनाया जाता है, इससे जुड़ी कईं कथाएं व किवदंतियां हमारे धर्म ग्रंथों में मिलती हैं। आज हम आपको दीपावली से जुड़ी 7 ऐसी ही कथाएं व मान्यताएं बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-

1. एक मत के अनुसार, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था। इस अवसर पर दीप जलाए गए थे, घर-बाजार सजाए गए थे। मिठाइयां बांटी गई थीं, तबसे दीपावली मनाई जा रही है।
2. एक अन्य कथा के अनुसार, रावण को मारने के बाद भगवान श्रीराम इसी दिन अयोध्या आए थे। उनके आगमन की खुशी में नगरवासियों ने घी के दिए जलाए। उसी दिन से हर वर्ष कार्तिक अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है।
3. भगवान वामन ने राजा बलि से दान में तीन कदम भूमि मांग ली और विराट रूप लेकर तीनों लोक ले लिए। इसके बाद सुतल का राज्य बलि को प्रदान किया। सुतल का राज्य जब बलि को मिला तब वहां उत्सव मनाया गया, तबसे दीपावली की शुरुआत हुई।
4. समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से महालक्ष्मीजी उत्पन्न हुई। उस समय भगवान नारायण और लक्ष्मीजी का विवाह प्रसंग हुआ, तबसे दीपावली मनाई जा रही है।
5. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। इसी दिन से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।
6. द्वापरयुग में राक्षस नरकासुर ने 16 हजार औरतों का अपहरण कर लिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया और उन महिलाओं को मुक्त किया। कृष्ण भक्तिधारा के लोग इसी दिन को दीपावली के रूप में मनाते हैं।
7. एक अन्य मान्यता है कि आदिमानव ने जब अंधेरे पर प्रकाश से विजय पाई, तबसे यह उत्सव मनाया जा रहा है। इसी दौरान आग जलाने और उनके साधनों की खोज हुई। उस खोज की याद में वर्ष में एक दिन दीपोत्सव मनाया जाता है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ करें कलम, तराजू सहित इनकी भी पूजा, ये है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

करना चाहते हैं देवी लक्ष्मी को प्रसन्न तो दिवाली पूजा में जरूर रखें ये 7 चीजें

गरीबी दूर करने के लिए दिवाली की रात 12 बजे बाद करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप

दिवाली पर न करें देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर की पूजा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

धन लाभ और सुख-संपत्ति के लिए इस दिवाली घर लाएं इन 5 में से कोई 1 यंत्र

दिवाली पूजा में देवी लक्ष्मी को लगाते हैं खील-बताशे का भोग, जानिए क्या है इसका कारण

पैसों के लिए धन लक्ष्मी और प्रमोशन के लिए करें गजलक्ष्मी की पूजा, ये हैं महालक्ष्मी के 8 रूप

दिवाली में देवी लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और देवी सरस्वती की भी पूजा की जाती है, क्या है इस परंपरा की वजह

दीपावली पर इन 12 नामों से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, पूरी हो सकती है हर मनोकामना

दिवाली की रात करें एकाक्षी नारियल की पूजा, धन लाभ के लिए इसे तिजोरी में रखें

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम