ये 4 कारण उड़ा सकते हैं किसी की भी रातों की नींद, हमेशा बनी रहती है बैचेनी

Published : Jun 01, 2022, 04:45 PM IST
ये 4 कारण उड़ा सकते हैं किसी की भी रातों की नींद, हमेशा बनी रहती है बैचेनी

सार

हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े अनेक सूत्रों के बारे में बताया गया है। महाभारत (Mahabharata) भी इनमें से एक है।

उज्जैन. महाभारत में युद्ध शुरू होने से पहले महात्मा विदुर (Vidur Niti) ने और बाणों पर शैया पर लेटे भीष्म पितामाह (Bhishma Pitamah) ने लाइफ मैनेजमेंट के ऐसे अनेक सूत्र बताए हैं जो आज के समय में भी सटीक बैठते हैं। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण ने भी समय-समय पर कई नीतियां बताई हैं। इनमें से कुछ नीतियों का ध्यान रखा जाए तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में उन 4 कारणों के बारे बताया है जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति की रातों की नींद उड़ सकती है। आगे जानिए उन 4 कारणों के बारे में...विदुर नीति के अनुसार…

अभियुक्तं बलवता दुर्बलं हीनसाधनम्।
ह्रतस्वं कामिनं चोरमाविशन्ति प्रजागराः।।

अर्थात- जिसकी बलवान से साथ शत्रुता हो गई हो, जिसका सब कुछ छीन गया हो, कामी और चोर इन चारों को रात में नींद न आने का रोग लग जाता है।

1. जिसका दुश्मन ताकतवार हो
विदुर नीति के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की दुश्मनी अपने से ताकतवर व्यक्ति से हो जाती है तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। कमजोर व्यक्ति को हर समय उसकी जान जाने का भय सताता रहात है। वह हर वक्त चौकस रहता है। न वो दिन में आराम कर पाता है और न ही रात में सो पाता है। वह हमेशा अपने ताकतवर दुश्मन से बचने के उपाय सोचता रहता है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी अपने से ताकतवर व्यक्ति से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए।

2. जिसकी धन-दौलत किसी न छिन ली हो 
जब किसी व्यक्ति की धन-दौलत कोई बलपूर्वक छिन ले या षड़यंत्रपूर्वक हड़प ले तो उस व्यक्ति की रातों की नींद उड़ जाती है। ऐसा व्यक्ति किसी अधमरे सांप की तरह बदला लेने के बारे में ही सोचता रहता है। और जब तक उसकी ये इच्छा पूरी नहीं हो जाती उसे कोई भी दूसरा काम करने का मन नहीं होता।  

3. जिसके मन में काम भावना हो
अगर कोई व्यक्ति काम भाव से पीड़ित है तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। उसके दिमाग में हर समय सिर्फ एक ही बात घूमती रहती है। ऐसे व्यक्ति की जब तक काम भावना पूरी न हो जाए, तब तक वह सो नहीं पाता। कामभावना की वजह से व्यक्ति का मन अशांत हो जाता है और अंशात मन से कोई भी मनुष्य चैन की नींद नहीं ले पाता।

4. जो व्यक्ति चोरी करता हो
जो व्यक्ति चोरी करके अपना जीवन-यापन करता है, उसे भी रातों में नींद नहीं आती क्योंकि पहले तो उसे लोगों के सोने का इंतजार करना पड़ता है ताकि वो आसानी से दूसरों के माल पर हाथ साफ कर सके और इसके बाद उसे पकड़े जाने का भय भी बना रहता है। इसलिए भी उसे रातों की नींद नहीं आती।

ये भी पढ़ें-

Shani Vakri In June 2022: शनि की चाल बदलने से बाजार में आएगा उछाल, आपदा से हो सकती है जन-धन की हानि


Planet Transit In June 2022: 4 जून को बुध की बदलेगी चाल, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

फेंगशुई की क्रिस्टल बॉल दूर कर सकती हैं आपकी परेशानियां, इसे बेडरूम में रखने से लव लाइफ में बना रहता है रोमांस

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम