बुध को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का युवराज कहा जाता है। ये ग्रह 4 जून को मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। बुध ग्रह की ये अवस्था 10 मई से है। अब ये ग्रह 4 जून, शनिवार से सीधी चाल चलने लगेगा यानी मार्गी हो जाएगा। इस प्रकार मार्गी अवस्था में चलते हुए ये ग्रह 2 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस समय बुध अतिचारी अवस्था में है। बुध के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का मार्गी होना…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि: इस राशि वालों को धन लाभ के शानदार योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। समय आपके अनुकूल रहेगा। बुध का मार्गी होना आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

वृषभ राशि: इस राशि के लोग अपनी बौद्धिक क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे, जिससे इनका मान-सम्मान बढ़ेगा और शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अच्छा पद इन्हें मिल सकता है, लेकिन साथ ही ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। यदि पैसों को लेकर कोई मामला है तो उसमें फायदा होगा। अटका हुआ पैसा इस दौरान आपको मिल सकता है।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस में भी अचानक तेजी आ सकती है। कोई बड़ी डील आपका दिल खुश कर देगी। संयम और धैर्य का शुभ परिणाम आपको इस दौरान प्राप्त होगा।

सिंह राशि: इस राशि के लोग कोई नया काम इस समय शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें फायदा होने के योग बन सकते हैं। बौद्धिक कार्यो में लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी बड़े निर्णय लेने से फायदा होगा। 

कन्या राशि: इस राशि के लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जो योजनाएं लंबे समय से अटकी हैं, उसे आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और फायदा भी नजर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

तुला राशि: इस राशि के लोगों को चोट-मोच लगने के योग बन रहे हैं। आपके कुछ निर्णय सही साबित होंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सकता है। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा और आप भी उनका साथ देंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। अवसरों का पूरा लाभ ये उठा पाएंगे। पुरानी परेशानियां कुछ कम होंगी। लेकिन किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

धनु राशि: इस राशि के लोग यदि कोई पुराने रोग से परेशान हैं तो उनकी समस्या दूर हो सकती है। शत्रु पक्ष से भी कोई हानि नहीं होगी। इस राशि के लोग अपनी बुद्धि के बदल पर सभी क्षेत्रों में जीत हासिल करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि: इस राशि के लोगों को शिक्षा और प्रेम के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। इनकी परेशानियां कुछ कम होंगी। विदेश यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं। 

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। माता की ओर से पैतृक संपत्ति का हिस्सा मिलने के योग बन रहे हैं। सही समय पर सही निर्णय लेने से सभी ओर आपकी प्रशंसा होगी।

मीन राशि: इस राशि के लोगों के बल, पराक्रम में वृद्धि होगी। नए और पुराने संबंधों में मजबूती आएगी। पैसों से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। बुद्धि और पराक्रम के बल पर हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाने में सफल रहेंगे।


ये भी पढें-

सुख-समृद्धि का प्रतीक है तुलसी का पौधा, ये बार-बार सूखने लगे तो समझिए होने वाली है कोई अनहोनी

फेंगशुई की क्रिस्टल बॉल दूर कर सकती हैं आपकी परेशानियां, इसे बेडरूम में रखने से लव लाइफ में बना रहता है रोमांस

Palmistry: शुक्र पर्वत से जुड़ा होता है अंगूठा, हथेली का ये हिस्सा भी खोलता है आपके कई अनकहे राज़