क्या आपको भी नहीं आती रातों में नींद? कारण इन 4 में से कोई 1 तो नहीं

Published : Dec 19, 2022, 05:12 PM IST
क्या आपको भी नहीं आती रातों में नींद? कारण इन 4 में से कोई 1 तो नहीं

सार

Vidur Niti: कुछ लोगों को रात में  नींद नहीं आती। इसके कई कारण हो सकते हैं। कोई बीमारी भी हो सकती है और कोई परेशानी भी। हमारे धर्म ग्रंथों में भी नींद न आने की कई वजह बताई गई हैं, ये बातें आज के समय भी प्रासंगिक हैं।  

उज्जैन. महाभारत हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ में विदुर नीति (Vidur Niti) भी समाहित है। विदुर नीति महात्मा विदुर द्वारा महाराजा धृतराष्ट्र को कही गई बातों का एक संग्रह है। जब कौरवों और पांडवों को बीच युद्ध तय हो गया तब युद्ध रोकने की इच्छा से महात्मा विदुर ने ये बातें राजा धृतराष्ट्र को समझाई थी। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में ये भी बताया है कि वो कौन-से 4 कारण हैं, जिसकी वजह से किसी भी नींद उड़ सकती है।  आज हम आपको ऐसे ही 4 कारणों से बारे में बता रहे हैं…

अभियुक्तं बलवता दुर्बलं हीनसाधनम्।
ह्रतस्वं कामिनं चोरमाविशन्ति प्रजागराः।।
अर्थात-
जिसकी बलवान से साथ शत्रुता हो गई हो, जिसका सब कुछ छीन गया हो, कामी और चोर इन चारों को रात में नींद न आने का रोग लग जाता है।

1. जिसका दुश्मन बलवान हो 
महात्मा विदुर के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का दुश्मन बहुत अधिक ताकतवर होता है तो उसका डर उसे रात-दिन सताने लगता है। खाते-पीते, उठते-बैठते उसे सिर्फ यही डर लगा रहता है कि दुश्मन कहीं से हमला न कर दें। यही डर उसकी रातों की नींद भी उड़ा देता है। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए कोशिश करें कि किसी के भी साथ शत्रुता न करें, सभी से मित्रवत व्यवहार करें।

2. जिसकी धन-संपत्ति किसी ने लूट ली हो
जिस व्यक्ति की धन-संपत्ति कोई लूट लेता है या उस पर बलपूर्वक अधिकार कर लेता है, ऐसे लोगों को भी नींद नहीं आती। उसके मन में दिन रात अपनी संपत्ति को पाने की लालसा बनी रहती है। यही लालसा उसके रातों की नींद भी उड़ा देती है। जब तक वह अपनी संपत्ति फिर से प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक उसे नींद नहीं आती है। लेकिन इसके लिए उचित अवसर आने का इंतजार करना चाहिए, न कि अपनी रातों की नींद खराब करनी चाहिए। 

3. जिसके मन में काम भाव हो
आचार्य विदुर के अनुसार, जब किसी व्यक्ति के मन में काम की भावना जागती है तो वह बैचेन हो जाता है। वह हर समय सिर्फ अपने काम भाव को शांत करने के तरीका ढूंढता रहता है। ऐसे लोग बहुत खतरनाक भी हो जाते हैं। इनकी रातों की नींद गायब हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने मन पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो ये लोग गलत कदम भी उठा लेते हैं।

4. जिसके मन में चोर हो
जिस व्यक्ति के मन में दूसरे के प्रति कोई बुरी भावना हो या किसी खास चीज को पाने की इच्छा हो, उसकी भी रातों की नींद उड़ जाती है। वह व्यक्ति हर वक्त सिर्फ इसी जुगाड़ में रहता है कि कैसे भी करके उसकी इच्छाएं पूरी हो जाएं। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए वह हमेशा ही कोई न कोई योजना बनाता रहता है और सो नहीं पाता है, इसलिए ऐसे भावों से बचना चाहिए। 


 

ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम