विदुर नीति: दूसरों पर निर्भर और क्रोधी व्यक्ति सहित ये 6 लोग हमेशा दुखी रहते हैं

Published : Dec 05, 2020, 12:23 PM IST
विदुर नीति: दूसरों पर निर्भर और क्रोधी व्यक्ति सहित ये 6 लोग हमेशा दुखी रहते हैं

सार

महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। विदुर ने अपनी नीति में 6 ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जो हमेशा दुखी ही रहते हैं।

उज्जैन. महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। विदुर ने अपनी नीति में 6 ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जो हमेशा दुखी ही रहते हैं। ये लोग चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन किसी न किसी वजह से दुख इनका पीछा कभी नहीं छोड़ता। चलिए आपको बताते हैं विदुर नीति में बताए गए उन 6 लोगों के बारे में..

श्लोक-
 

ईर्ष्यी घृणी न सन्तुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कित: ।
परभाग्योजीवी च षडेते नित्यदु:खिता: ।।

1. दूसरों के भाग्य पर जीवन जीने वाला

जो लोग आलसी, काम-चोर होते हैं, वे खुद कुछ मेहनत न करते हुए दूसरों के भाग्य के सहारे ही अपना जीवन जीते रहते हैं। ऐसे लोगों का साथ दुःख कभी नहीं छोड़ता।

2. हमेशा शक करने वाला

कुछ लोगों को हर समय दूसरों पर शक करने की आदत होती है। कोई भला ही क्यों न चाहे, लेकिन ऐसे लोग विश्वास नहीं कर पाते। बेवजह शक करने की आदत इंसान के लिए दुःख लाती है।

3. असंतुष्ट रहने वाला

कई लोगों के पास कितनी ही सुख-सुविधा क्यों न हो, लेकिन फिर भी वे संतुष्ट नहीं हो पाते। ऐसे लोगों को हर समय अपनी जरूरतों से ज्यादा की उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं और इसी कारण हमेशा दुखी रहते हैं।

4. नफरत करने वाला

जो लोग दूसरों को खुद से छोटा समझते हैं या उनके प्रति नफरत ही भावना रखते हैं। उन पर भी दुःख का साया बना रहता है। दूसरों से घृणा करने वाला मनुष्य चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन खुद कभी खुश नहीं रह पाता।

5. जलन करने वाला

जो दूसरों की ख़ुशी को देखकर दुखी होते हैं या उनसे जलन करने लगते हैं, वे कभी खुश नहीं रह पाते। ऐसे लोग चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन किसी न किसी कारण से उनका दुःख बना रहता है।

6. गुस्सा करने वाला

कई लोग बेवजह या ज्यादा गुस्सा करते हैं। गुस्सा न सिर्फ उनका नुकसान करवाता है बल्कि दुःख का कारण भी बनता है। वे चाहे कितनी ही मेहनत करें, धन कमाएं, लेकिन इस आदत की वजह से दुखी बने रहते हैं।

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

विदुर नीति: जानिए कैसा अन्न, स्त्री, योद्धा और तपस्वी प्रशंसा के योग्य होते हैं

विदुर नीति: पैसों का निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 8 गुण, सभी लोग करते हैं उसकी प्रशंसा

विदुर नीति: जीना चाहते हैं लंबी उम्र तो आज ही छोड़ दें ये 6 अवगुण

चाहते हैं सफलता और सुख तो हमेशा ध्यान रखें महात्मा विदुर की बताई ये 4 बातें

विदुर नीति: ये 3 काम करके कमाया गया पैसा हमें और परिवार को हमेशा दुख ही पहुंचाता है

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम