बनाना चाहते हैं अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली तो ध्यान रखें शास्त्रों में बताई गई ये 5 बातें

शास्त्रों में मनुष्य के जीवन के बारे में कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से लाभ तो होते ही हैं, साथ ही आप अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध भी बना सकते हैं।

उज्जैन. शास्त्रों में पांच ऐसी बातें बताई गई हैं यदि उनका पालन किया जाए तो आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 काम…

1. शास्त्रों में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ बताया गया है। एकादशी व्रत करने से अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार जो हर एकादशी का व्रत नियमपूर्वक करता है, उसके ऊपर सदैव श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशहाल बनता है।
2. श्रीमद्भागवत गीता का हर रोज पाठ करना बहुत शुभ रहता है। प्रतिदिन श्रीमद्भगवत गीता पढ़ने से जीवन की सभी समस्याओं का अंत होने लगता है क्योंकि यदि भगवतगीता सही से समझा जाए तो उसमें सभी समस्याओं का निवारण है। भगवदगीता का नियमित रूप से पाठ करने पर आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
3. सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पूजनीय और पवित्र माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं इसलिए उन्हें हरिवल्लभा कहा जाता है। जिस घर में प्रतिदिन प्रातः और सांयकाल में तुलसी पूजन किया जाता है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी पूजन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे आपके घर में धन की किल्लत नहीं होती है।
4. सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। प्रतिदिन गाय की सेवा करने और भोजन कराने से देवी-देवाताओं की कृपा बनी रहती है। संतान प्राप्ति और धन प्राप्त के लिए गाय की सेवा करना बहुत ही शुभफलदायक माना जाता है।
5. शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य को सदैव गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। जो लोग निर्धनों की सहायता करते हैं और सदैव उनका सम्मान करते हैं, भगवान उनसे सदैव प्रसन्न रहते हैं। सदैव पुण्यकर्म करते रहने से आपके जीवन के कष्ट स्वयं ही दूर होने लगते हैं।

Latest Videos

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

श्रीरामचरित मानस: अहंकार से विद्वान, नशे से शर्म और मंत्रियों की गलत सलाह से राजा नष्ट हो जाता है

लाइफ मैनेजमेंट: राजा के मन की बात, कंजूस का धन और पुरुषों के भाग्य के बारे में देवता भी नहीं जान पाते

सुहागिन महिलाएं क्यों लगाती हैं मांग में सिदूंर, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

गरुड़ पुराण: जानिए वो कौन-सी 7 चीजें हैं जिन्हें देखने पर हमें पुण्य और शुभ फल मिलते हैं

परंपरा: भोजन की थाली को सम्मानपूर्वक रखना चाहिए, एक हाथ से थाली पकड़कर नहीं खाना चाहिए

Share this article
click me!

Latest Videos

Delhi Assembly में Pravesh Verma ने कह दिया भाई, सीट से खड़े होकर चिल्लाई Atishi
Odisha Train Accident Video : ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी Kamakhya Express
Nagpur में PM Modi का ऐतिहासिक भाषण, आजादी के नायकों को लेकर क्या कहा, सुनिए
खूब हुई बात... नागपुर में PM Modi और संघ प्रमुख मोहन भागवत का अलग ही दिखा अंदाज
'जहां सेवा कार्य वहां स्वयंसेवक' PM Modi ने RSS को जमकर सराहा