महिलाओं को गलती से भी नहीं करना चाहिए ये 6 काम, लेकिन आज-कल ये आम बात है

Manu Smriti: हिंदू धर्म ग्रंथों में कई ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जो महिलाओं को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनकी निजी जीवन पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
 

Manish Meharele | Published : Sep 22, 2022 11:03 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि महिलाओं को कौन-कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका बुरा असर उनकी मैरिड लाइफ पर भी पड़ सकता है। मनुस्मृति (Manu Smriti) में भी स्त्रियों से संबंधित अनेक नियम बताए गए हैं। हालांकि मनु स्मृति में जिन 6 कामों के बारे में बताया गया है, जो महिलाओं को नहीं करना चाहिए। वे आज-कल आम बात हो गई है। आगे जानिए वो कौन-से काम हैं और क्यों नहीं करना चाहिए…

श्लोक
पानं दुर्जनसंसर्गः पत्या च विरहोटनम्।
स्वप्नोन्यगेहेवासश्च नारीणां दूषणानि षट्।।

अर्थ: सुरापान (शराब पीना), दुष्ट पुरुष की संगत, पति से अलग रहना, बेकार में इधर-उधर घूमना, असमय एवं देर तक सोते रहना और दूसरे के घर में रहना। ये 6 काम महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

1. सुरापान यानी शराब पीना
मनुस्मृति के अनुसार, महिलाओं को शराब नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें अच्छे-बुरे का भान नहीं रहता और कभी-कभी इसके भयानक परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। जिन महिलाओं को शराब की लत लग जाती है वे इसे पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। 

2. गलत काम करने वाले पुरुष से बातचीत न करें 
ऐसे लोग जो गलत काम करते हैं और हमेशा दूसरों की मजबूरियों का फायदा उठाने के बारे में सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों से महिलाओं के सदैव दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग महिलाओं का का उपयोग अपने निजी हित के लिए भी कर सकते हैं। दुष्ट पुरुष की संगत में रहने से स्त्री का स्वभाव भी वैसा हो सकता है, इसलिए ऐसे लोगों से जितना दूर रहें, उतना अच्छा।

3. पति से अलग नहीं रहना चाहिए
आज-कल छोटी-छोटी बातों पर पत्नी अपने पति से रूठ कर अपनी पिता या दोस्त के घर रहने चलीं जाती हैं। महानगरों में ये एक आम बात है। हालांकि मनु स्मृति में इस बात को लेकर स्पष्ट लिखा है कि विवाह के बाद पत्नी को अपने पति से अलग नहीं रहना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर महिलाओं में कई तरह के दोष आने का संभावना बनी रहती है। इसलिए पत्नी को पति से अलग नहीं रहना चाहिए।
 
4. बेकार में इधर-उधर घूमना
कुछ महिलाओं की आदत होती हैं कि वे जहां रहती हैं, वहां के लोगों के साथ बेकार ही इधर-उधर घूमती रहती हैं। कई बार मना करने पर भी वे नहीं मानती। अगर विवाहित महिला ऐसे करें तो इससे उसके मान-सम्मान में कमी आ सकती है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानी खड़ी हो सकती है।

5. असमय एवं देर तक सोते रहना
पहले के समय में महिलाएं सुबह जल्दी उठकर घर के काम-काज में जुट जाती थीं, लेकिन वर्तमान समय में महिलाएं अक्सर देर तक और असमय सोती हैं। इस वजह से परिवार में विवाद की स्थिति बनती है। कई बाद ये विवाद बड़ा रूप भी ले सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाओं को समय पर सोना और उठना चाहिए।

6. दूसरे के घर में रहना
विवाह के बाद पत्नी को सिर्फ अपने पति के घर पर ही रहना चाहिए। यहां तक कि अधिक समय तक अपने पिता के घर में भी रहने से बचना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में कटुता आती है और ससुराल में भी उचित मान-सम्मान नहीं मिल पाता।


ये भी पढ़ें-

इन 4 तरह के लोगों की सलाह पड़ सकती है भारी, बर्बाद कर सकती है आपका भविष्य

Dusshara 2022 Wishes: क्यों मनाते हैं दशहरा? जानें कारण, इतिहास, धार्मिक महत्व और पूजा विधि

Maha Navmi 2022 Wishes: 4 अक्टूबर को महानवमी पर करें देवी सिद्धिदात्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और कथा
 

Share this article
click me!