Assam Election : 6 बजे तक 73.03% मतदान, पहले चरण में 72% हुई थी वोटिंग

असम में दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर आज मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर 73.03% मतदान हुआ। इन सीटों पर 345 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। असम में जहां भाजपा का जोर दोबारा सत्ता में आने पर है। वहीं, कांग्रेस भाजपा को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए दम लगा रही है। दूसरे चरण के लिए असम में केंद्रीय बलों की 310 और असम पुलिस की 90 कंपनियां तैनात की गई थीं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2021 1:36 AM IST / Updated: Apr 01 2021, 08:09 PM IST

गुवाहाटी. असम में दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर आज मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर 73.03% मतदान हुआ। इन सीटों पर 345 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। असम में जहां भाजपा का जोर दोबारा सत्ता में आने पर है। वहीं, कांग्रेस भाजपा को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए दम लगा रही है। दूसरे चरण के लिए असम में केंद्रीय बलों की 310 और असम पुलिस की 90 कंपनियां तैनात की गई थीं।

असम में दूसरे चरण में 73.44 लाख वोटर हैं। इनमें से 37.34 लाख पुरुष और 36.09 महिला वोटर हैं। वहीं, 135 थर्ड जेंडर के भी वोटर हैं। राज्य में दूसरे चरण के लिए 8998 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना के चलते एक बूथ पर वोटरों की संख्या 1000-1600 तक रखी गई है।

असम : जिन 39 सीटों पर चुनाव वहां कांग्रेस का दबदबा था  
असम में दूसरे चरण में भाजपा की साख दांव पर है। जिन 39 सीटों पर चुनाव हैं, 2016 में उनमें से कांग्रेस ने 18, एआईयूडीएफ ने 12, जबकि भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार 39 सीटों में 34 पर भाजपा प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस के 28, एजेपी-19, एआईडीयूएफ के 7, एजीपी के 6, बीपीएफ के 4 उम्मीदवार हैं। 176 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

असम में बदले समीकरण 
इस बार असम के राजनीतिक समीकरण में काफी बदलाव हुआ है। दरअसल, विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस लेफ्ट और एआईयूडीएफ के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी है। जबकि भाजपा एजेपी के साथ चुनाव में हैं। लेकिन इस बार बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

इन सीटों पर है मतदान
दूसरे चरण में राताबाड़ी, बैठालांग्सू , करीमगंज दक्षिण, बदरपुर, हैलाकांदी, पथारकांदी, करीमगंज उत्तर, सिलचर, सोनाई, धौलाई, उदारबंद, लखीपुर,  काटलीछेड़ा, अलगापुर, कार्बी बोकाजन, हावड़ाघाट, डिफू, कमलपुर, रंगिया, नलबाड़ी, पानेरी, बरखोला, काटीगोरा, हाफलांग, हाफलांग, उदालगुरी, माजबाट, दलगांव, जागीरोड, मोरीगांव, लहरीघाट, रोहा, नगांव, बढ़मपुर, जमुनामुख, कलाइगांव, सिपाझार, मंगलदै, होजाई और लमडिंग पर वोटिंग होगी। 

असम में ये बड़े चेहरे मैदान में
असम के दूसरे चरण में भाजपा के मंत्री परीमल सुकलावैद्य (धोलाई सीट), भावेश करलिता (रंगिया सीट), पिजुष हजारिका (जागीरोड सीट) और विधानसभा उपाध्यक्ष अमिनुल हक लस्कर (सोनाई सीट) से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दिगंत कालिता (कमलापुर सीट), रमाकांत देवरी (मोरीगांव सीट), जीतु गोस्वामी (ब्रह्मपुर सीट) से मैदान में हैं। इसके अलावा उधारबोंड से मिहिर कांती शोम, काटीगोड़ा से गौतम रॉय जैसे बड़े नेताओं की भी इज्जत दांव पर है। 

दूसरे चरण में 345 उम्मीदवार मैदान में, इनमें से 67 दागी
दूसरे चरण में 345 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 67 दागी उम्मीदवार हैं। एडीआर के मुताबिक, असम में दूसरे चरण के उम्मीदवारों में से 37 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले बताए हैं। जबकि 30 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दूसरे चरण में 73 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

Share this article
click me!