COVID ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका, प्रियंका गांधी होम आइसोलेट, नहीं कर पाएंगी अब चुनाव प्रचार

Published : Apr 02, 2021, 09:14 AM ISTUpdated : Apr 02, 2021, 02:30 PM IST
COVID ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका, प्रियंका गांधी होम आइसोलेट, नहीं कर पाएंगी अब चुनाव प्रचार

सार

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम चरण की वोटिंग 6 अप्रैल को होगी। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी जान फूंक दी है। कांग्रेस भी असम पर अपना फोकस कर रही है। वो यहां CAA के मुद्दे पर भाजपा को घेरने में लगी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को यहां तीन जनसभाएं करने जा रही थीं, लेकिन यह दौरा ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया। इसकी वजह कोरोना को लेकर सतर्कता बताई जा रही है। प्रियंका ने वीडियो जारी करके इस बारे में बताया।

गुवाहाटी, असम. पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखी है। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम चरण की वोटिंग 6 अप्रैल को होगी। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी जान फूंक दी है। कांग्रेस भी असम पर अपना फोकस कर रही है। वो यहां CAA के मुद्दे पर भाजपा को घेरने में लगी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को यहां तीन जनसभाएं करने जा रही थीं, लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इसकी वजह कोरोना को लेकर सतर्कता बताई जा रही है।

प्रियंका ने वीडियो जारी करके इस बारे में बताया। यानी प्रियंका गांधी अब असम और केरल में प्रचार करने नहीं जा पाएंगी। वहीं, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी अब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं कही जा सकती। इन सभी राज्यों में अब 6 अप्रैल को चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी कुछ दिन होम आइसोलेट रहेंगी। बताया जाता है कि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पॉजिटिव निकले हैं।

इस बीच असम के करीमगंज में एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में मिलीं EVM पर कांग्रेस और AIUDF ने इसे गंभीर मामला बताया है। चुनाव आयोग ने यहां दुबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

प्रियंका ने रैली से पहले उठाया EVM का मुद्दा

असम विधानसभा चुनाव में EVM को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है। दूसरे फेज की वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में चुनाव अधिकारी कार में EVM ले जाते हुए दिख रहे हैं और ये कार भाजपा नेता की बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को वीडियो क्लिप शेयर किया और चुनाव आयोग से कार्यवाई की बात की। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा
तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?