
(तस्वीर: असम के जोरहाट पहुंचीं प्रियंका गांधी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता)
गुवाहाटी, असम. पांच राज्यों के चुनावों को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर असम के जोरहाट, नजीरा और खुमटाई में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। पिछली बार प्रियंका गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन करके चुनावी अभियान शुरू किया था। जोरहाट में प्रियंका गांधी ने चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा उठाया।
प्रियंका ने कहा
22 साल की बच्ची को कुछ ट्वीट करने पर गिरफ्तार किया, कांग्रेस ने उसका समर्थन किया।
जब असम में हर साल बाढ़ की वजह से विरोध प्रदर्शन होते थे, पत्थरबाजी होती थी, तब पीएम कहां थे?
असम में दो मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली से अनुमति के बगैर इनकी मुख्यमंत्री भी नहीं चलती। सर्बानंद सोनोवाल के पास कोई शक्त नहीं है। उन्होंने हिमंत बिस्व शर्मा पर भी निशाना साधा।
असम में चुनाव
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च का वोटिंग होगी। इसमें 47 सीटें हैं। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल का वोट डाले जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी की गिनती अन्य चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ 2 मई को होगी। असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 साल से यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब भाजपा को 86 सीटें मिली थीं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.