Aaj Ka Rashifal (22 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों को होगी धन हानि

Published : Jan 22, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: 22 जनवरी, गुरुवार को वरियान, परिघ, वज्र और मुद्गर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
22 जनवरी 2026 का राशिफल

22 January 2026 Ka Rashifal: 22 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों में परेशानी आएगी, संतान से सुख मिलेगा। वृषभ राशि वाले बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे, इनकम के नए सोर्स बनेंगे। मिथुन राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, अटके काम पूरे होंगे। कर्क राशि वाले को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, धन की कमी हो सकती है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: क्या बिना मुहूर्त भी बसंत पंचमी पर कर सकते हैं विवाह?

213
मेष राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

प्रेम संबंधों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नींद पूरी न होने से थकान का अनुभव होगा। पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य

313
वृषभ राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

परिवार के लोग आपको सही सलाह लेंगे। सोशल मीडिया पर आज आप कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

413
मिथुन राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में सफलता मिलेगी। नए दोस्त बन सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।

513
कर्क राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है, इन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। धन की कमी के कारण कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। अधिकारियों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

613
सिंह राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कानूनी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है नहीं तो बात बिगड़ सकती है। अपनी बात दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। बिजनेस में नए संबध बनेंगे जो भविष्य में बहुत काम आएंगे। आप सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही फोकस करें तो ठीक रहेगा।

713
कन्या राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। लव लाइफ में ताजगी बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में दोस्तों का आने से खुशी होगी। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

813
तुला राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधो में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी में अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। आप अपने काम पर फोकस करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है। नौकरी में कोई नई बात या कला सीखने को मिलेगी। संतान को लेकर तनाव कम दूर होगा। खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दिन मिला-जुला रहेगा।

1013
धनु राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

करियर को लेकर दिन शानदार रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। घर के काम में आज आप कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे। लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं इसलिए सावधानी से निर्णय लें। अपने मन की बातें किसी से शेयर भूलकर न करें।

1113
मकर राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। बिजनेस में धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का मजा लेंगे। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

बिजनेस में कोई नई डील हो सकती है। दिन थोड़ा तनाव में बीतेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका अपमान हो। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

1313
मीन राशिफल 22 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा हो सकता है। आपकी लाइफ स्टाइल पहले से काफी अच्छी रहेगी। चिकित्सा से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप खुद को इमोशनली स्ट्रांग महसूस करेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories