MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Basant Panchami 2026: क्या बिना मुहूर्त भी बसंत पंचमी पर कर सकते हैं विवाह?

Basant Panchami 2026: क्या बिना मुहूर्त भी बसंत पंचमी पर कर सकते हैं विवाह?

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ महीने में मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है। इसे शुभ कार्यों के लिए अबुझ मुहूर्त भी कहा जाता है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jan 23 2026, 10:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Basant Panchami 2026 shubh muhurat
Image Credit : Getty

Basant-Panchami-2026-shubh-muhurat

Basant Panchami 2026 Shubh Yog: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी को साल में आने वाले 4 अबुझ मुहूर्तों में एक माना जाता है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के भी विवाह आदि शुभ काम किए जा सकते हैं। इस बार बसंत पंचमी के मौके पर कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है तो क्या इस दिन विवाह करना उचित रहेगा? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से…


ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 पर कितने देर रहेगा शुभ मुहूर्त? नोट करें टाइम

25
बसंत पंचमी पर विवाह के मुहूर्त क्यों नहीं?
Image Credit : Getty

बसंत पंचमी पर विवाह के मुहूर्त क्यों नहीं?

पं. शर्मा के अनुसार, जब विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त देखे जाते हैं तो शुक्र ग्रह की स्थिति जरूर देखी जाती है। वर्तमान में शुक्र तारा अस्त है जो 1 फरवरी 2026 को उदय होगा। शुक्र अस्त के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि करना शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण है कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है।


ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य

35
अबूझ मुहूर्त है बसंत पंचमी
Image Credit : Getty

अबूझ मुहूर्त है बसंत पंचमी

पं. शर्मा के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में विवाह आदि शुभ कामों के लिए 4 अबूझ मुहूर्त बताए गए हैं जैसे- अक्षय तृतीया, देवउठनी एकादशी, भड़ली नवमी और बसंत पंचमी। यानी अगर 4 पर्वों पर कोई शुभ मुहूर्त न भी हो तो विवाह आदि किए जा सकते हैं। ऐसा करने में कोई संकोच नहीं है लेकिन इसके लिए पहले स्थानीय विद्वान से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

45
बसंत पंचमी पर बन रहे शुभ योग
Image Credit : Getty

बसंत पंचमी पर बन रहे शुभ योग

इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के कईं शुभ संयोग भी बन रहे हैं जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस समय मकर राशि में सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है, वहीं इसी राशि में शुक्र भी है। सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य नाम का शुभ योग भी बसंत पंचमी पर रहेगा।

55
बसंत पंचमी को क्यों मानते हैं इतना शुभ?
Image Credit : Getty

बसंत पंचमी को क्यों मानते हैं इतना शुभ?

बसंत पंचमी को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। ये साल के 4 अबूझ मुहूर्त में से एक भी है। इसके पीछे की वजह ये है कि देवी सरस्वती ज्ञान, संगीत और बुद्धि की देवी है। इनके प्राकट्य दिवस पर अगर कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि किया जाए तो इसके और भी अधिक शुभ फल मिलते हैं।
 

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
बसंत पंचमी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: चतुर्थी व्रत करने से चोर को भी मिला स्वर्ग, पढ़ें ढुण्ढिराज चतुर्थी की रोचक कथा
Recommended image2
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में क्या है दूसरे रोजे की सहरी और इफ्तार का सही समय?
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, रोजा टाइमिंग लिस्ट और फास्टिंग आवर्स
Recommended image4
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?
Recommended image5
Chandra Grahan 2026: 2 या 3 मार्च, कब है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved